देश

Love Jihad: 7 फेरों के वक्त खुली दूल्हे की पोल, मजहब छिपाकर कर रहा था शादी, जानिए- तबरेज आलम ने युवती को प्रेम जाल में कैसे फंसाया?

Love Jihad Case In Kushinagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से हैरान करने वाली खबर है. यहां अहिरौली थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर दूसरे मजहब की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया. उसके बाद शादी के समय उसकी पोल तब खुली जब मंडप में धक्का-मुक्की के दौरान विग हट गई.

लोगों ने देखा कि दूल्हा तो वो है ही नहीं, जैसा कि उसने अपना नाम गोत्र बतलाया था. फिर क्या था, स्थानीय लोगों का पारा चढ़ गया और वहां हो-हल्ला मच गया. इस घटना को ‘लव जिहाद’ के रूप में देखा जा रहा है. संवाददाता ने बताया कि उक्त युवक ने आर्यन प्रसाद बनकर दलित युवती को प्रेम जाल में फंसाया था, और वह खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का इंस्पेक्टर भी बता रहा था.

युवक ने खुद को गोरखपुर का निवासी बताया

युवक ने खुद को गोरखपुर का निवासी बताया और वर्तमान में बस्ती में पोस्टिंग होने की बात कही. इसके अलावा उसने किसी शख्स को अपना पिता बनाकर लड़की के घर भेज दिया. जहां दोनों पक्षों में रिश्ते पर सहमति मिली. लड़की के पिता ने लड़के का घर देखने के बाद कार्ड छपवा लिया. शादी का मुहूर्त भी निकलवा लिया. लड़की के परिजनों ने बौधिष्ठ रीति रिवाज से कार्ड छपवाया और शादी के लिए तैयारी करने लगे.

शादी के कार्ड छपे, फिर अकेला ही शादी करने आया

कुछ ही समय बाद युवक ने कहा कि दहेज न मिलने के कारण सदमे से मेरी मां की मौत हो गई है…इसलिए शादी करने नहीं आ पाऊंगा. इस पर लड़की वालों ने हाथ-पांव जोड़े और बेटी की खातिर दहेज के लिए जमीन बेच दी. इसके बाद तय तारीख पर युवक सज—धजकर स्विफ्ट गाड़ी को ड्राइव करता हुआ अकेला ही शादी करने आ गया. उसकी गाड़ी पर भी उत्तर प्रदेश पुलिस का लोगो लगा हुआ था. लड़की के घर दोनों का जयमाल हुआ.

शादी की रस्म शुरू हुई, मंडप में ऐसे पोल खुली

मंडप में शादी की रस्म शुरू हुई, लेकिन इसी दौरान युवक की ओर से लाये गये गहने को देख लड़की वालों ने हंगामा कर दिया. घर की औरतों को नकली गहनी होने का शक था. इसके बाद लड़की वालों ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो युवक के सिर से विग भी निकल गया. गंजे युवक को देखकर लड़की ने हंगामा कर दिया. इसके बाद युवक से पूछताछ की गई तो वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत माथौली निवासी तबरेज आलम निकला. इसके बाद तो लड़की वालों के हाथ-पांव फूल गए. वह फर्जी नाम और मजहब छुपाकर लड़की से शादी कर रहा था. ये बाद तुरंत पूरे गांव में फैल गई तो बड़ा हंगामा खड़ा हो गया.

आर्यन नहीं, उसका नाम तबरेज आलम निकला

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ा और अपने थाने ले आई. वहीं, जब लड़की से पूछताछ की गई तो वो बोली कि एक साल पहले रास्ते में उस युवक से मुलाकात हुई थी और उसी के बाद उसने खुद को आर्यन प्रसाद नाम बताकर नंबर दिया था. इसी के बाद दोनों में बात होने लगी और फिर शादी करने का फैसला कर लिया. लड़की ने बताया कि युवक ने तब खुद को पुलिस विभाग का इंस्पेक्टर भी बताया था. साथ ही पहले दहेज रहित शादी करने की बात कही और बाद में दहेज मांग लिया.

लड़की की मां बोली- बेटी की शादी के अरमान अधूरे रह गए

लड़की वालों ने बताया कि, उनको युवक के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी. लड़की ने बताया कि, पिता ने शादी के लिए कर्ज लिया था और जमीन भी बेच दी थी. शादी की तैयारी में लाखों रुपये बर्बाद हो गए. लड़की की मां ने कहा कि, सबसे छोटी बेटी की शादी पर रिश्तेदारों को बुलाया था. मालूम नहीं था कि ऐसा हो जाएगा. बेटी की शादी के अरमान अधूरे रह गए.

प्रेम-प्रसंग के खिलाफ था लड़​की का पिता, लेकिन खा गया गच्चा

लड़की की मां ने लड़के पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, लड़की के पिता ने कहा कि, पहले प्रेम-प्रसंग के वह खिलाफ थे और बेटी को डांटा भी था, लेकिन बिरादरी का होने के कारण वह तैयार हो गए थे और पैसे जुटाने के लिए जमीन भी पांच लाख में बेच दी थी. दहेज का सामान खरीद लिया था. घर पर 200 लोगों का खाना बनवाया. अब लड़की के पिता का कहना है कि “युवक मुस्लिम निकला है. उस पर सख्त कार्रवाई की जाए.”

बीजेपी नेता संजय सिंह मुन्ना बोले- सजा दी जाए

पता चलने पर बीजेपी नेता संजय सिंह मुन्ना भी लड़की के यहां पहुंच गए. संजय सिंह मुन्ना ने योगी सरकार से पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई है और कार्रवाई करने की मांग की है.

बीजेपी नेता संजय सिंह मुन्ना ने कहा— “यह लव जिहाद का मामला है. ऐसी गंदी मानसिकता वाले युवक का घर बुलडोजर से ध्वस्त किया जाए.”

एडिशनल एसपी ने कहा- मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रहे

एडिशनल एसपी अभिनव त्यागी का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गाव में पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपना मजहब छिपाकर शादी करने पहुंचा था. लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

— भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 minute ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

35 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago