खेल

गौतम गंभीर द्वारा हिंदी अखबार के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को ​उच्च न्यायालय ने मध्यस्थता के लिए भेजा

Gautam Gambhir’s Defamation Case: दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर द्वारा एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र और उसके पत्रकारों के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे को दिल्ली हाईकोर्ट ने मध्यस्थता को भेज दिया है. गौतम गंभीर ने अखबार और उसके पत्रकारों को उनके खिलाफ कोई भी मानहानिकारक प्रकाशन करने से रोकने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया था.

इस मामले में दिल्ली हाकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की पीठ ने गौतम गंभीर की ओर से पेश वकील जय अनंत देहाद्राई के यह कहने के बाद मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा कि मामला पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझने की संभावना है और इसे मध्यस्थता के लिए भेज दिया जाए. इस पर पीठ ने मामले को अब मध्यस्थता के लिए 29 फरवरी को और अदालत के समक्ष 12 मार्च को सूचीबद्ध किया है.

मई 2023 में एक अन्य पीठ ने गौतम गंभीर के पक्ष में कोई भी अंतरिम निषेधाज्ञा आदेश पारित करने से इन्कार कर दिया था.

यह भी पढ़िए— दिल्ली शराब नीति मामले में आज ED के सामने पेश होंगे केजरीवाल, पिछले 6 समन पर जांच एजेंसी के सामने नहीं हुए हाजिर

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

45 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago