Bharat Express DD Free Dish

Gold Medalist

Bhat Salik Ul Islam: अनंतनाग के भट सालिक उल इस्लाम ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद WEKAF वर्ल्ड अर्नीस चैंपियनशिप 2026 में दो गोल्ड मेडल जीते. 12वीं कक्षा में पढ़ रहे सालिक की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, जुनून और परिवार के समर्थन की प्रेरणादायक मिसाल है.

रांची की लवली चौबे ने लंबी कूद से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन चोट के बाद उन्होंने लॉन बॉल खेल में अपनी किस्मत आजमाई. झारखंड पुलिस में कांस्टेबल रहते हुए उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने वाली लवली की कहानी संघर्ष, संकल्प और प्रेरणा से भरी हुई है.