देश

Lucknow: एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी पर एक्शन, आयकर विभाग ने अटैच की बेनामी संपत्ति

Lucknow: उत्तर प्रदेश में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी बेनामी सम्पत्ति अटैच कर ली है. अटैच की गई संपत्ति पर निर्माण कार्य भी चल रहा था.

आयकर विभाग के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी इस जमीन पर निर्माण कार्य करवाते हुए अब तक करीब एक करोड़ रुपये भी खर्च कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह संपत्ति एक महिला मीरा पांडेय के नाम है.

यह है पूरा मामला 

याची मीरा पांडेय की ओर से न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा और न्यायमूर्ति मनीष कुमार की खंडपीठ में एक याचिका दाखिल की गई है. राज्य सरकार के वर्तमान में मुख्य स्थायी अधिवक्ता अभिनव नारायण त्रिवेदी ने बतौर निजी अधिवक्ता मीरा पांडेय की ओर से यह याचिका दाखिल की.

याचिका में कहा गया है कि मीरा पांडेय द्वारा ली गई इस संपत्ति का लाभार्थी लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और उनके दामाद इंद्रमणि त्रिपाठी को बताते हुए आयकर विभाग ने नोटिस और आदेश जारी किया है. मामला जियामऊ के विक्रमादित्य वार्ड अंतर्गत सृजन विहार कॉलोनी की एक संपत्ति से जुड़ा हुआ है.

याचिका में आयकर विभाग के नोटिस और आदेश को बताया नियम विरुद्ध

5 जनवरी 2023 को आयकर विभाग द्वारा जारी नोटिस और प्रोविजनल अटैचमेंट के आदेश को वरिष्ठ अधिवक्ता जेएन माथुर और अभिनव एन त्रिवेदी ने याची मीरा पांडेय की ओर से चुनौती दी. इस याचिका में आयकर विभाग की ओर से जारी नोटिस और आदेश को नियम विरुद्ध बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है. याचिका में कहा गया है कि आयकर विभाग ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर इसे जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: Budget 2023: नए संसद भवन में पेश हो सकता है इस साल का बजट, जोरों पर तैयारियां

आयकर विभाग ने लगाया है यह आरोप

बताया जा रहा है कि लखनऊ के जियामऊ के विक्रमादित्य वार्ड के अंतर्गत आने वाले सृजन विहार कॉलोनी की यह जमीन 3,680 वर्ग फुट की है. इसे 82 लाख रुपये में 23 अप्रैल 2016 को मीरा पांडेय के नाम से खरीदा गया था. आयकर विभाग द्वारा लगाए गए आरोप में कहा गया है कि साल 2015-16 में मीरा पांडेय की कुल आय जहां 7.30 लाख रुपये थी, वहीं इस जमीन पर ढाई मंजिल का आवासीय निर्माण करवाते हुए एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च किया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

3 minutes ago

फिनाले से ठीक पहले करण पटेल का पत्ता साफ! सीक्रेट एविक्शन या बिगड़ी तबीयत? फैंस को लगा तगड़ा झटका

लोकप्रिय टीवी एक्टर करण पटेल का रियलिटी शो ‘द राइज एंड फॉल सीजन 2’ से…

18 minutes ago

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

57 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

1 hour ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

1 hour ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

1 hour ago