देश

Lucknow Building Collapse: टेली टेक्टर और लाइफ डिटेक्टर ने दी मलबे में दबे जिंदा लोगों की जानकारी, रेस्क्यू किए गए 16 लोग, देखें VIDEO

Lucknow Building Collapse: लखनऊ में धराशायी हुए अलाया अपार्टमेंट में लोगों को बचाने के लिए संकट मोचक बनकर रात भर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगी रही. साथ ही मलबे में दबे जीवित लोगों की टोह लेने के लिए टीम ने अत्याधुनिक टेली टेक्टर और लाइफ डिटेक्टर का सहारा लिया और सर्च आपरेशन चलाया, जिसमें अभी तक 16 लोगों को निकाला गया है. इसी के साथ राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है.

बता दें कि बचाव दल में लगे जवानों ने पहले टेली टेक्टर हाथ में लिया और उससे मलबे में जहां उन्हें जगह मिली अंदर डाल दिया. इसमें एक कैमरा भी लगा होता है, जिसके माध्यम से मलबे के अंदर दबे लोगों के बारे में पूरी-पूरी जानकारी मिल जाती है. बता दें कि इस हादसे में सपा नेता अब्बास हैदर की मां और पत्नी की मौत हो गई. अब्बास हैदर ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें शव ले जाने से रोका जा रहा था.

देखें किस तरह चलाया गया सर्च ऑपरेशन

एनडीआरएफ के एक्सपर्ट बताते हैं कि जीवित व्यक्तियों की सांस मिलते ही यह मलबे में फंसे विक्टिम की लोकेशन देकर बीप की आवाज करता है. इसके साथ ही कैमरे की स्क्रिन पर अंदर का पूरा सीन भी दिखाई देता है, जिससे लोगों की राहत एवं बचाव दल ने चिह्निंत करना शुरू किया. एनडीआरएफ की दूसरी टीम लाइफ डिटेक्टर टाइप वन से सर्च आपरेशन में लगी. इस यंत्र में छह सेंसर लगे होते हैं. जीवित व्यक्ति की धड़कन से यह सेंसर के माध्यम से लोगों को चिह्नित किया.

ये भी पढ़ें: Lucknow Building Collapse: सपा नेता की मां के बाद पत्नी ने भी दम तोड़ा, अब्बास हैदर बोले- बॉडी ले जाने से रोक रही थी पुलिस

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मलबे में दबे लोगों के ऊपर पड़ी टूटी हुई स्लैब और पिलर के भारी भरकम टुकड़ों को हाइड्रा की मदद से उठाकर पहले बाहर रखा गया. इसके बाद बीच में फंसे लोगों को जवानों ने सुरक्षित निकाला. इस तरह से बचाव दल ने करीब पांच से छह लोगों को चिन्हित कर निकाला. सभी घायलों को निकाल कर तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

13 minutes ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

19 minutes ago

हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’… 14 साल की फराह बलूच ने भारत से क्यों लगाई मदद की गुहार?

Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…

20 minutes ago

बुझ गया चिराग..; गोपालगंज मेले में इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, मां के सामने खून क्यों?

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…

21 minutes ago

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

1 hour ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

1 hour ago