देश

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान , जम्मू और उधमपुर से दिल्ली तक के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें

India Pak War News: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है. जम्मू-कश्मीर में हवाई सेवाएं बंद होने के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली, जम्मू और उधमपुर के बीच तीन विशेष ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. इस फैसले का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना और आवाजाही को सुगम बनाना है.

जानिए, कब और कहां से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें?

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पहली स्पेशल ट्रेन सुबह 10:45 बजे जम्मू से रवाना होगी. इसमें 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित डिब्बे होंगे. वहीं दूसरी ट्रेन दोपहर 12:45 बजे उधमपुर से चलेगी, जिसमें 20 कोच वाली वंदे भारत रैक होगी. तीसरी ट्रेन शाम 7 बजे जम्मू से चलेगी, जिसमें 22 एलएचबी आरक्षित कोच होंगे. रेलवे ने इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी तैयार कर लिया है और जल्द ही इनकी बुकिंग से जुड़ी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी.

क्यों लिया गया ये फैसला?

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के चलते सीमावर्ती इलाकों में तनाव का माहौल है. पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार घुसपैठ की कोशिशों और हवाई हमलों के चलते जम्मू-कश्मीर में हवाई सेवाएं बंद कर दी गई हैं. इसके अलावा, सुरक्षा कारणों से कुछ इलाकों में स्कूल भी बंद किए गए हैं.

ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने यह बड़ा कदम उठाया है. अधिकारियों के अनुसार, इस रूट पर यात्रा की मांग तेजी से बढ़ी है और मौजूदा हालात में विशेष ट्रेनों की आवश्यकता महसूस की गई.

सीमा पर हालात गंभीर

8 और 9 मई की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से हमले करने की कोशिश की. इसके साथ ही नियंत्रण रेखा (LoC) पर भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. इन हमलों का मकसद भारत की सीमा में अशांति फैलाना था, लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी कोशिशों को करारा जवाब दिया है.

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ अभी जारी

भारत द्वारा आतंक के खिलाफ चलाया जा रहा ऑपरेशन सिंदूर अभी भी पूरे जोर से जारी है. हाल ही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. सेना द्वारा जारी एक वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह आतंकियों के ठिकानों पर तबाही मचाई गई है. सरकार ने साफ कर दिया है कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक आतंक की जड़ें पूरी तरह साफ नहीं हो जातीं.

ये भी पढ़ें: अगर नौकरी बदल ली है और PF अकाउंट ट्रांसफर नहीं किया, तो हो सकता है बड़ा नुकसान – जानिए क्या है नियम

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago