जैसलमेर: जैसलमेर जिले के किशनघाट इलाके में शुक्रवार सुबह एक जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया. यह बम किशनघाट के पास स्थित नर्सरी के सामने जोगियों की बस्ती में पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एयरफोर्स की टीमें पहुंच गईं और पूरे इलाके को सीज कर दिया गया.
प्रत्यक्षदर्शी अर्जुन नाथ ने सबसे पहले इस संदिग्ध वस्तु को देखा और तुरंत किशनघाट के सरपंच प्रतिनिधि कल्याणराम को इसकी सूचना दी. कल्याणराम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर रवाना हुईं और इलाके की घेराबंदी कर दी.
बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात करीब 10:30 बजे की है, जब पाकिस्तान द्वारा जैसलमेर क्षेत्र पर किए गए हमले के दौरान यह बम गिरा था. सुरक्षा बलों ने बम को सुरक्षित करने के साथ ही जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि जिंदा बम को निष्क्रिय किया जा सके और किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके.
फिलहाल सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि हमले के पीछे पाकिस्तान की मंशा क्या थी और क्या इस घटना से जुड़ी कोई और संदिग्ध गतिविधि क्षेत्र में देखी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…