India Pak War: जम्मू फ्रंटियर के सांबा सेक्टर में 8 और 9 मई 2025 की दरमियानी रात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. निगरानी तंत्र (Surveillance Grid) ने इस घुसपैठ की कोशिश को समय रहते पहचान लिया.
जानकारी के मुताबिक, इस घुसपैठ की कोशिश में पाकिस्तान रेंजर्स की धंधर पोस्ट से आतंकियों को फायरिंग के जरिए समर्थन दिया गया. लेकिन बीएसएफ के सतर्क जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ इस कोशिश को विफल किया, बल्कि कम से कम 7 आतंकियों को मार गिराया.
साथ ही, पाकिस्तान की धंधर पोस्ट को भी भारी नुकसान पहुंचाया गया है. घटना से जुड़े सबूत के तौर पर बीएसएफ ने धंधर पोस्ट पर लगे बीएमजी बंकर के विध्वंस की हाई हीट थर्मल इमेजिंग (HHTI) क्लिप भी साझा की है.
बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, सीमा पर किसी भी घुसपैठ या दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बल पूरी तरह मुस्तैद है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या निर्वासन पर रोक से किया इनकार, अगली सुनवाई 31 जुलाई को
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…
UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…
Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…