देश

Bharat Pakistan Tension: बड़ी खबर! पाकिस्तान के साथ बढ़े तनाव के बीच उरी जिले में गांवों को कराया जा रहा खाली, लोगों को बस से पहुंचाया जा रहा श्रीनगर

Bharat Pakistan Tension: पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर उरी (Uri) जिले के सभी सीमावर्ती गांवों को खाली करवा दिया गया है. सभी नागरिकों को बस में भरकर श्रीनगर भेजा जा रहा है. भारत की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा पर लगातार हमले की कोशिश जारी है.

Uri के लगमा में गिरा बम

पाकिस्तान की ओर से 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को भारत की ओर टारगेट करते हुए कई ड्रोन और मिसाइल दागे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने हवा में ही नाकाम कर दिया. इस बीच, पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार बिना उकसावे की गोलीबारी जारी है. पाकिस्तान ने उरी (Uri) सेक्टर के लगमा गांव को भी निशाना बनाया है. सीमा पार से लगमा गांव में गिरे एक बम ने दुकान को तबाह कर दिया.

यह भी पढ़ें-Bharat Pakistan Tension: चंडीगढ़ में हवाई हमले की चेतावनी: सभी लोगों को घर में रहने के निर्देश, स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाओं को किया गया रद्द

यह बम एक दुकान के पास आकर गिरा, जिसके कारण दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास बड़े पैमाने पर गोलीबारी की है, जिसमें जानमाल का काफी नुकसान भी हुआ है. वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया है.

बीएसएफ ने घुसपैठ को किया नाकाम

बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स की मदद से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय हिस्से में घुसपैठ की कोशिश की.

सूत्रों ने बताया, घुसपैठ की इस नाकाम कोशिश के दौरान सात आतंकवादी मारे गए हैं. इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है. इससे पहले, गुरुवार देर शाम बारामुला जिले के उरी (Uri) सेक्टर में नागरिक इलाकों पर पाकिस्तान की भारी मोर्टार गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई थी और एक अन्य घायल हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

14 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

26 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

31 minutes ago

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

1 hour ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 hours ago