Lucknow Delhi Indigo Flight Bomb Threat: देश के हवाई अड्डों पर बम की फर्जी धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सामने आया है, जहां शुक्रवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया. विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले मिले इस अलर्ट के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मुस्तैद हो गईं और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जांच शुरू की गई.
जानकारी के मुताबिक, करीब 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की ये फ्लाइट (सुबह 10:45 बजे) उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार थी. इसी दौरान विमान के क्रू मेंबर्स को टॉयलेट के अंदर एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘BOMB’ लिखा हुआ था.
टिश्यू पेपर देखते ही विमान के अंदर और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एटीसी (ATC) को दी और एहतियातन विमान को रनवे पर जाने से रोककर एप्रन (पार्किंग एरिया) पर ही खड़ा कर लिया गया.
सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मोर्चा संभाला. सभी 180 यात्रियों को सामान सहित विमान से नीचे उतारा गया और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे विमान की सघन तलाशी ली गई. कई घंटों की गहन जांच के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली, क्योंकि विमान के अंदर से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ. ये धमकी पूरी तरह फर्जी निकली. हालांकि, इस पूरी कानूनी और सुरक्षा प्रक्रिया के चलते खबर लिखे जाने तक फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो सकी थी.
एक तरफ जहां लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से लोग डरे हुए थे, वहीं आज का दिन भारतीय विमानन इतिहास के एक दर्दनाक हादसे की याद भी दिलाता है. आज एअर इंडिया के उस भयानक विमान हादसे को पूरा एक साल हो गया है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
इस हादसे में चमत्कारी रूप से एकमात्र जीवित बचे यात्री आज भी उस खौफनाक मंजर को याद कर सिहर उठते हैं.
ये भी पढ़ें: गजब हो गया भाई! बिहार के बक्सर में चोर चुरा ले गए 132 फीट ऊंचा मोबाइल टॉवर; पुलिस ढूंढ रही नेटवर्क
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…
Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…
सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…