Manali Remote Work Lifestyle: आजकल कॉर्पोरेट लाइफ की भागदौड़, भारी-भरकम ट्रैफिक और मेट्रो शहरों की महंगी लाइफस्टाइल से थककर हर दूसरा युवा अपनी ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) वाली जॉब को ‘वर्क फ्रॉम हिल स्टेशन’ में बदलने का सपना देख रहा है. लेकिन अक्सर पहाड़ों की हसीन वादियों में रहने के खर्च और इंटरनेट की स्पीड को सोचकर लोग अपना इरादा बदल लेते हैं.
अगर आपके मन में भी यही डर है, तो दिल्ली के अजय शर्मा की यह लाइफस्टाइल स्टोरी (Manali Remote Work Lifestyle) आपकी सोच बदल देगी. अजय आजकल मनाली की खूबसूरत वादियों में बैठकर न सिर्फ अपना रिमोट वर्क संभाल रहे हैं बल्कि उन्होंने एक ऐसा ‘मंथली बजट’ शेयर किया है जिसे देखकर दिल्ली-नोएडा और बेंगलुरु के लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं.
अजय शर्मा ने अपनी इस नई लाइफस्टाइल का पूरा गणित समझाते हुए बताया कि उन्होंने मनाली में एक बेहद खूबसूरत 1BHK फ्लैट किराए पर लिया है. सबसे चौंकाने वाली और मजे की बात यह है कि इस 14,000 रुपए के किराए में मकान मालिक की तरफ से बिजली का बिल और अनलिमिटेड हाई-स्पीड वाई-फाई (Wi-Fi) का खर्च भी शामिल है. रिमोट वर्क करने वालों के लिए इंटरनेट सबसे बड़ी सिरदर्दी होती है, लेकिन मनाली के इस जादुई पैकेज में वो टेंशन भी रेंट के साथ ही खत्म हो गई.
अजय ने पहाड़ों की वादियों में अपनी सेहत और खान-पान का भी पूरा ख्याल रखा है. बाहर के अनहेल्दी और महंगे खाने के बजाय वह खुद फ्लैट पर खाना बनाना पसंद करते हैं, जिससे उनके महीने के राशन का खर्च महज 3,500 रुपए आता है. कभी-कभार वीकेंड पर बाहर खाने का खर्च लगभग 500 रुपए बैठता है. पहाड़ों में रहकर भी वह अपनी फिटनेस से कोई समझौता नहीं करते और वहां के लोकल जिम की मंथली फीस सिर्फ 1,500 रुपए है.
सबसे बड़ी बचत ट्रांसपोर्ट की है; मनाली की शुद्ध हवा में अजय आने-जाने के लिए किसी गाड़ी या ऑटो का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि पैदल ही चलते हैं, जिससे जेब और सेहत दोनों हरी-भरी रहती हैं. कुल मिलाकर उनका मासिक खर्च 19,500 से 21,000 रुपए के बीच सिमट जाता है.
ये भी पढ़ें: 8+10+11+11=4! क्या है TMC में बगावत का 40 बराबर 4 का गणित? 20 में आई 19 की लिस्ट
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में सिर्फ 1BHK फ्लैट के किराए में 25 से 30 हजार रुपये फूंकने वाले कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए अजय का यह बजट किसी बंपर लॉटरी जैसा साबित हो रहा है. सोशल मीडिया पर यह लाइफस्टाइल बजट आते ही वायरल (Manali Remote Work Lifestyle) हो गया है.
नेटिजन्स कमेंट सेक्शन में अजय से सीधे उस फ्लैट मालिक का नंबर और मनाली की वो गुप्त लोकेशन मांग रहे हैं, ताकि वे भी इस घुटन भरी शहरी जिंदगी को टाटा-बाय-बाय बोलकर पहाड़ों का रुख कर सकें. सचमुच, यह बजट साबित करता है कि अगर सही प्लानिंग हो, तो कम पैसों में भी सुकून की आसमानी लाइफस्टाइल जी जा सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…