प्रतीकात्मक तस्वीर
Lucknow News: जी-20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों की सुविधा को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. शहर में ट्रैफिक को लेकर किसी प्रकार की दिक्कतें न हों, इसके लिए नई व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से लेकर प्रशासन और तकनीकी टीम पूरी मुस्तैदी के साथ अपने काम में लग गई है. शहर के 155 चौराहे ऐसे चिह्नित किए गए हैं जहां पर आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) से यातायात संचालित होगा.
जानकारी के मुताबिक नई व्यवस्था के तहत सड़क के हर लेन पर ट्रैफिक लोड के हिसाब से सिग्नल भी चलेंगे. इस संबंध में प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लोड का सर्वे किया जा रहा है. कई आइटी और बर्लिंगटन समेत कई चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग भी ठीक की गई है. अब तक सिर्फ 20 चौराहे आइटीएमएस से संचालित थे. 28 जनवरी से एक फरवरी तक इस व्यवस्था का हर चौराहे पर ट्रायल होगा. बाद पांच फरवरी से 155 चौराहों पर आइटीएमएस सिस्टम लागू हो जाएगा. इसको लेकर सड़कों पर सिग्नल के पास जहां पेड़ की टहनियां आदि बड़ी हो गई हैं उन्हें भी काटा-झांटा जा रहा है. बता दें कि सम्मेलन का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक होने जा रहा है।
डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि जी-20 को लेकर शहर के 155 चौराहे ऐसे चिन्हित किए गए हैं जहां पर ट्रैफिक लोड अधिक रहता है. वहां पर आइटीएमएस व्यवस्था से ट्रैफिक सिग्नल का संचालन होगा. इसके अलावा 27 प्रमुख चौराहों पर सर्विलांस कैमरे लगाए जा रहे हैं. इसी के साथ जानकारी दी कि 27 प्रमुख चौराहों पर सर्विलांस कैमरे लगाए जाएंगे. इससे वाहनों को ट्रेस करने में आसानी होगी. इन कैमरों में साफ्टवेयर अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
बता दें कि लखनऊ में होने जा रहे जी-20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. शहर के पार्क, रोड और तालाब जी-20 नाम से विकसित होंगे. एलडीए और आवास विकास परिषद ने पार्क, रोड और तालाब विकसित कराने का काम शुरू कर दिया है. तालाब समिट स्थल के बिल्कुल पास है. इसके साथ ही वृंदावन योजना में जी 20 और ग्लोबल इन्वेस्टर्स तालाब भी बनेगा. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने इनके विकास का कार्य शुरू कर दिया है. आवास विकास परिषद वृंदावन योजना में खूबसूरत तालाब और पार्क विकसित कर रहा है.
बता दें कि इस तालाब में जी-20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले देश विदेश के मेहमान पौधरोपण भी करेंगे. उनके नाम की पट्टिका भी लगेगी. इस तालाब का कलर जी-20 के लोगो के कलर के जैसा ही होगा. सम्मेलन के बाद इस तालाब को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी ने खींचा सबका ध्यान, 2015 से अब तक बदलता रहा है रंग और डिजाइन
लखनऊ के डालीगंज स्थित ग्लोब पार्क को अब जी-20 पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. पार्क में सभी देशों के झंडे लगेंगे. वसुधैव कुटुंबकम का लोगो भी यहीं लगाया जाएगा. इसी के साथ अत्याधुनिक तकनीक की झलक भी यहां देखने को मिलेगी. इसके विकास में एलडीए जोर-शोर से जुट गया है. इसके अलावा जनेश्वर मिश्र पार्क के पास नदी के किनारे की रोड को जी 20 मार्ग नाम दिया जाएगा. रोड को काफी भव्य तरीके से संवारा और सजाया जा रहा है. यह रोड शहर की सबसे खूबसूरत होगी. इसे बेहतरीन लाइटों के साथ दोनों तरफ भव्य हरियाली से सजाया जा रहा है.
जी-20 देशों के झंडे से लेकर अन्य बहुत सी चीजें इसी रास्ते पर दिखाई देंगी. समिट के बाद यह रोड हमेशा जी 20 के नाम से जाना जाएगा. पिपराघाट के पास के चौराहे का नाम जी 20 चौराहा होगा. चौराहे को भी काफी भव्य तरीके से सजाया जाएगा. चौराहा बेहद खूबसूरत नजर आएगा. इसी के साथ इसे हमेशा के लिए जी-20 चौराहा बना दिया गया है. आवास आयुक्त रणवीर प्रसाद ने मीडिया को जानकारी दी कि जी 20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते वृंदावन के तालाब और पार्क को खूबसूरत बनाया जाएगा. इसमें आने वाले सभी विदेशी मेहमान और प्रतिनिधि पौधरोपण करेंगे, पार्क में उनके नाम की पट्टिका लगेगी. एलडीए उपाध्यक्ष डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि एलडीए जी पार्क, रोड और जी 20 चौराहे बना रहा है. ग्लोब पार्क को जी 20 पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…