देश

Lucknow: DG दिनेश शर्मा ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदखुशी, मौके से मिला सुसाइट नोट, ये बड़ी वजह आयी सामने

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आयी है. यहां सेवानिवृत्त डीजी दिनेश शर्मा ने गोमती नगर स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली है. आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व आईपीएस ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर ये जानकारी सामने आ रही है कि, पूर्व आईपीएस दिनेश शर्मा डिप्रेशन का शिकार थे. जिसके चलते उन्होंने खुद को गोली मारी है.

खबरों के मुताबिक, पिछले लंबे समय से दिनेश शर्मा गंभीर बीमारी से परेशान थे. बीमारी के चलते ही वह तनाव में थे और उनके अंदर जीने की इच्छा खत्म हो गई थी. यही वजह उनकी मौत का कारण बनी. बता दें कि डीके शर्मा 2 बच्चों व पत्नी के साथ गोमती नगर में रहते थे. सुसाइडनोट में एंजाइटी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है.

ये भी पढ़े- दार्जिलिंग का दौरा रद्द कर…फिर से रेल हादसे में पीड़ित लोगों से मिलेंगी ममता बनर्जी, CBI जांच पर बोलीं- कुछ नहीं होता, पहले भी हो चुकी है जांच

वहीं जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने घर के उस कमरे को सील कर दिया है, जिसमें डीके शर्मा की लाश मिली है. फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गयी है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 7:00 बजे पुलिस को डीके शर्मा के सुसाइड की सूचना मिली थी. वहीं इस सम्बंध में एडीजी सुरक्षा विनोद कुमार सिंह अपने बयान कि 25 वर्ष पुराना उनसे संबंध था. वह हमेशा मेरे लिए अभिभावक की तरह रहे. वह बहुत ही जिंदादिल इंसान थे. उनके सुसाइड पर विश्वास नहीं हो रहा है. इसी के साथ आगे उन्होंने बताया कि, मेरे साथ सर का और मैडम का दोनों का विशेष सहयोग रहा है. वह बहुत अच्छे इंसान थे. आकस्मिक घटना के लिए मुझे बहुत कष्ट है. हम सभी यूपी पुलिस के लोग परिवार के साथ हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago