प्रतीकात्मक तस्वीर
Byju’s Skipped Loan Payment : भारत की सबसे वैल्यूएबल एडटेक कंपनी Byju’s ने अपने लेंडर्स को 40 मिलियन डॉलर का इंटरेस्ट चुकाने से मना कर दिया है. 5 जून यानि सोमवार को कंपनी को ये किस्त भरनी थी लेकिन बायजूज ने अपने लेंडर्स के खिलाफ न्यूयॉर्क कोर्ट में केस कर दिया है. कंपनी ने 120 करोड़ डॉलर के टर्म लोन बी (TLB) को फटाफट चुकाने के लेंडर्स के दबाव के चलते यह मुकदमा दायर किया है इसके अलावाकंपनी ने रेडवुड पर भी केस किया है. कंपनी का कहना है कि उन्होने लोन का हिस्सा लिया है.
ये भी पढ़ें- बड़ा बदलाव : अब गुरूवार को नहीं होगी Bank Nifty F&O की एक्सपायरी, जानें निफ्टी का नया फरमान
क्यों लेना पड़ा ये फैसला-
कंपनी का कहना है कि लेंडर्स लगातार जल्द से जल्द लोन पेमेंट के लिए दबाव डाल रहे हैं. साथ ही वो लोन न चुका पाने की सूरत में कंपनी की एसेट को जब्त करने की धमकी दे रहे हैं. बायजूज का कहना है कि लेंडर्स ने Byju’s Alpha को अपने नियंत्रण में लेकर वहां अपने प्रबंधन की नियुक्ति कर दी. बायजूज का कहना है कि लेंडर्स का रवैया कंपनी पर कब्जा करने का है. और इसीलिए उन्होने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए डेलावेयर में कानूनी कार्यवाही शुरू की है.
ये भी पढ़ें- Morgan Stanley का दावा, अमेरिकन कंपनियों के लिए अच्छा नहीं है साल घटेगा मुनाफा
Byju’s ने लोन रीपेमेंट न करने पर कहा है कि चूंकि मामला अब डेलावेयर और न्यूयॉर्क दोनों जगह कानूनी रुप से लड़ा जा रहा है. और ये साफ है कि TLB विवादित है. ऐसे में कंपनी ने किसी भी तरह का पेमेंट न करने का फैसला लिया है. इसीलिए हमने फैसला किया है, जब तक कि कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता. हम TLB कर्जदाताओं को किसी भी ब्याज या कोई और पेमेंट नहीं करेंगें.’
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…