देश

UP News: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे ने इंस्पेक्टर के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, सपा नेताओं से रुपए लेने का लगाया आरोप, जानें क्या है पूरा मामला

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व मलिहाबाद से भाजपा विधायक जय देवी के बेटे विकास किशोर ने अपने समर्थकों के साथ मलिहाबाद थाने में धरना प्रदर्शन किया और इंस्पेक्टर सुरेश सिंह पर सपा नेताओं से रुपए लेने का आरोप लगाया है. दरअसल वह छेड़छाड़ के आरोपित भाजपा कार्यकर्ता को हिरासत में लिए जाने के कारण नाराज थे. इसी के चलते उन्होंने करीब एक घंटे तक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.

विकास किशोर ने इंस्पेक्टर सुरेश सिंह पर सपा नेताओं से रुपये लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाने के साथ ही ये भी कहा कि अगर इंस्पेक्टर को रुपयों की इतनी अधिक भूख है तो वह खुद एक लाख रुपये हर महीने देने को तैयार हैं. इसी के साथ ही विकास ने ये भी कहा कि इंस्पेक्टर कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज न करें. भाजपा कार्यकर्ता कभी गुडंई नहीं करते हैं. यह काम तो सपा के लोग करते हैं.

ये भी पढ़ें-Rahul Gandhi: 48 वोट से जीत वाली सीट पर मचा सियासी घमासान… राहुल गांधी ने EVM पर एक बार फिर से उठाया सवाल, लगाए ये आरोप

पुलिस कार्यकर्ता को सुबह 7 बजे ही उठा लाई

विकास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नवी नगर के रहने वाले आकाश मौर्या को पुलिस सुबह सात बजे उठा लाई और उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर दिया. यही नहीं इंस्पेक्टर अब उस पर दुष्कर्म की धारा भी लगाना चाहते हैं. विकास ने एक पुरानी बात का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एक बच्चे की मौत हो गई थी. आकाश ने न्याय के लिए उसके घरवालों का समर्थन किया था. इंस्पेक्टर ने उसी समय आकाश को चुनाव बाद जेल भेजने की धमकी दी थी. इसी के साथ ही विकास ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर सपा नेताओं से हर महीने मोटी रकम लेते हैं.

बकरीद के बाद देंगे एसीपी को ज्ञापन

बता दें कि धरना प्रदर्शन की सूचना के बाद एसीपी मलिहाबाद वीरेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और विकास को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया. तो वहीं विकास ने कहा है कि बकरीद के बाद एसीपी को ज्ञापन देकर कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों की सूची देंगे. कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर धरने पर बैठेंगे.

इंस्पेक्टर ने कही ये बात

विकास किशोर के तमाम आरोपों का खंडन करते हुए मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने कहा कि थाने में जो भी तहरीर आती है उसकी जांच के उपरांत साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाता है. कौन किस राजनीतिक दल का कार्यकर्ता है यह मुझे नहीं पता है. रुपये लेकर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात निराधार है. मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं. आकाश के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है. नोटिस तामील कराने के लिए पुलिसकर्मी उनके घर भेजे जा रहे थे, लेकिन वह हस्ताक्षर नहीं कर रहे थे. इसलिए सुबह पुलिस बल भेज कर उन्हें नोटिस तामील कराने के लिए थाने लाया गया था. इसके बाद मेडिकल परीक्षण कराकर परिवारीजन को सौंप दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

16 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

16 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

28 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

36 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago