देश

Lucknow: आंखों पर चश्मा, हाथ में डंडा, मुंह पे गालियां… इस छोटी सी बात पर बीच सड़क युवती ने जमकर काटा हंगामा, युवक का कॉलर पकड़ घसीटा

Lucknow : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती एक युवक का कॉलर पकड़े नजर आ रही हैं और उसे जमकर गालियां दे रही हैं. तो वहीं हाथ में डंडा भी लिए हैं तो वहीं युवक युवती से गाली ने देने की गुहार लगाते हुए अपनी गलती पर माफी मांग रहा है. दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कपूरथला में रविवार दोपहर एक महिला की कार में स्कूटी की मामूली सी टक्कर लग गई. इसके बाद तो मानो महिला ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया. वह कार से डंडा तक निकाल लाईं और भरी सड़क में युवक को गाली पर गाली सुनानें लगीं और पुलिस के पास ले जाने की धमकी भी देने लगीं. हालांकि कुछ ही देर में पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई.

तो वहीं इस हाईवोल्टेज ड्रामा का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला के गाली देने के अंदाज को देखकर कई लोगों ने उसे टोका लेकिन वह नहीं मानी और अन्य लोगों पर भी बरस पड़ी. वीडियो में भी महिला की हरकत साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में महिला स्कूटी वाले युवक पर गालियों की बौछार करते हुए दिखाई दे रही है. यही नहीं अपनी कार से डंडा निकाल लाई और युवक पर तान दिया. उसका कॉलर भी पकड़ लिया और खींचकर कार के पास ले जाने लगी. इस दौरान युवक के गले में पड़ी सोने की चेन भी महिला ने तोड़ दी. हालांकि महिला की इस हरकत का कुछ लोगों ने विरोध किया तो महिला ने उनके साथ भी अभद्रता की. इसी दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी.

ये भी पढ़ें-Atiq Ahmed: अतीक-अशरफ की मौत को हुआ एक साल, अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी माफिया परिवार की ये तीन महिलाएं? जेल में बंद दो बेटे हिस्ट्रीशीटर घोषित

महिला ने किया समझौता

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई. घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अबिजीत आर शंकर ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दी. दोनों ने आपस में समझौता कर लिया है. तो वहीं महिला को बीच सड़क फिर से इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी गई है. बता दें कि लखनऊ की सड़कों पर महिलाओं और पुरुषों की अभद्रता एक आम बात होती जा रही है.

मर्यादाओं को तार-तार करने वाली महिलाओं की हरकतें आए दिन सामने आती रहती हैं. इसी तरह अगस्त 2021 में कृष्णानगर चौराहे पर एक युवती ने ओला कार सवार पर थप्पड़ जड़ दिए थे. ये पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई थी फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. इसी तरह एक अन्य घटना में महिला ने युवक को चप्पलों से पीट दिया था. ये घटना पिछले साल अगस्त में मुंशी पुलिया चौराहे के पास हुई थी. एक महिला ने टेम्पो सवार युवक पर चप्पल बरसाए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

15 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

30 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago