Madhavi Rajee Scindia death
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया. समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं और पिछले तीन महीनों से उनका इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि सुबह करीब 9:28 बजे उनकी मृत्यु हो गई.
सिंधिया के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘बेहद दुख के साथ हम सूचित करना चाहते हैं कि राजमाता (माधवी राजे) अब नहीं रहीं. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे का पिछले कुछ समय से दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था. पिछले कुछ महीनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. उन्होंने आज सुबह 9:28 बजे अंतिम सांस ली.’
माधवी राजे सिंधिया नेपाल के प्रधानमंत्री और कास्की के महाराजा की परपोती थीं. उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री हैं. वह मध्य प्रदेश के गुना से लोकसभा के लिए चुनाव मैदान में हैं.
सीएम मोहन यादव ने भी सीएम मोहन यादव ने माधवी राजे के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ.मां जीवन का आधार होती हैं,इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है. बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.।।ॐ शांति।।”
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जितेंद्र पटवारी ने माधवी राजे के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पटवारी ने एक्स पर लिखा “श्री @JM_Scindia जी की पूज्य माताजी माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ.मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में सर्वोच्च स्थान दें और परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें. ओम शांति.”
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…