Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गृह मंत्री अमित शाह ने विजय रूपाणी के साथ तस्वीरें शेयर की, संगठन के कार्यों में योगदान को किया याद

अमित शाह (Amit Shah) ने लिखा, “स्वभाव से शांत और विचारशील रूपाणी जी की संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासनप्रियता अद्भुत थी.

Amit Shah

अमित शाह ने विजय रूपाणी के साथ तस्वीरें शेयर की.

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए पैंसेंजर विमान हादसे में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रूपाणी के साथ पुरानी फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और संगठन में किए गए उनके कार्यों को याद किया.

Amit Shah ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर विजय रूपाणी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी जी के साथ संगठन में लंबे समय तक कार्य किया. चाहे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संगठन को सशक्त करना हो या मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात की विकास यात्रा को गतिशील रखना हो, विजयभाई ने हर दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया. यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि अब वे हम सबके बीच नहीं रहे.”

अमित शाह (Amit Shah) ने लिखा, “स्वभाव से शांत और विचारशील रूपाणी जी की संगठन के प्रति निष्ठा और अनुशासनप्रियता अद्भुत थी. कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई और पंजाब में संगठन संबंधी जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. उनकी धर्मपत्नी अंजलि रूपाणी जी से बात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.”

यह भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे में लॉरेंस डेनियल क्रिश्चियन की भी हुई मौत, लंदन में करते थे काम, पिता के अंतिम संस्कार में आए थे भारत

विजय रूपाणी ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई. उन्होंने राजकोट नगर निगम से लेकर राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ी.

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को दोपहर गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गई. इस विमान में 242 लोग (169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई यात्री और 12 क्रू मेंबर्स) सवार थे. हादसे में विमान में मौजूद 241 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ब्रिटिश नागरिक घायल हो गए. हादसे में विजय रूपाणी का भी निधन हो गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital