देश

Madhya Pradesh: झरने में नहाने गए VIT University के पांच छात्र डूबे, दो की मौत, तीन लापता

मानसून की हो रही मूसलाधार बारिश से कई राज्यों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदियां उफान पर हैं और पहाड़ी इलाकों में लोग लैंडस्लाइड की समस्याओं से जूझ रहे हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के सीहोर से बड़ी घटना सामने आई है. वीआईटी यूनिवर्सिटी (VIT University) के पांच छात्र झरने में नहाने के दौरान डूब गए, जिसमें से 2 छात्रों की मौत हो गई और 3 अभी भी लापता हैं.

झरने में नहाने के दौरान पांच छात्र डूबे

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने पहुंच कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है. ये हादसा दौलतपुर के जंगल के भेरुखो झरने में हुआ. VIT विश्वविद्यालय (VIT University) के पांच छात्र झरने में नहाने के लिए पहुंचे थे, तभी अचानक से सेल्फी लेने के दौरान उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए. डूब रहे साथी को बचाने के लिए अन्य छात्र भी गहरे पानी में उतर गए, लेकिन पानी का बहाव तेज होने की वजह से पांचों डूब गए.

यह भी पढ़ें- Ausaneshwar Mahadev Stampede: यूपी के बाराबंकी में स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत

रेस्क्यू टीम ने दो छात्रों के शवों को बरामद कर लिया है, जबकि अन्य तीन की तलाश की जा रही है. पुलिस का इस मामले में कहना है कि हादसे का शिकार हुए छात्र आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- UP News: गाजियाबाद में बड़े घोटाले का खुलासा, विदेश यात्राओं की आड़ में 300 करोड़ रुपये का घोटाला, फर्जी दूतावास रैकेट का पर्दाफाश

VIT University में पढ़ रहे थे छात्र

वहीं घटना को लेकर वीआईटी यूनिवर्सिटी (VIT University) के पीआरओ ने बताया कि पांच छात्र झरने में नहाने गए थे, जहां वे सभी डूब गए. दो छात्रों की मौत की सूचना मिली है. तीन छात्र अभी भी लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है. छात्रों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

9 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

38 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

40 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

41 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

2 hours ago