आस्था

सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में लगी भक्तों की कतार, ‘हर हर महादेव’ से गूंजा मंदिर परिसर

Sawan Somwar 2025: सावन महीने के तीसरे सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी और ग्रेटर नोएडा के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे. मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा. मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए.

भक्तों ने की भोलेनाथ की आराधना

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की, जिसमें प्रोटोकॉल स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह रोक लगाई गई. बाबा विश्वनाथ इस दिन अर्धनारीश्वर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बीच भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा भोलेनाथ की आराधना की.

भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया, “दक्षिण भारत में उत्तर भारत के 15 दिन बाद सावन की शुरुआत होती है. इस वजह से और भी भीड़ जुटती है. सावन का तीसरा सोमवार कई मायनों में खास है. वहीं, भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है. लाइन में लगकर श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर रहे हैं. भक्तों में उत्साह चरम पर है, और वे बाबा के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करने को तैयार हैं.

बाबा विश्वनाथ के दर्शन से मिलती है मन को शांति

श्रद्धालु आरती ने बताया, “बाबा विश्वनाथ के दर्शन से मन को शांति मिलती है. यह अनुभव बेहद खास है.” राजू यादव ने कहा, “हर साल सावन में बाबा के दर्शन के लिए आता हूं, मेरी हर मनोकामना पूरी होती है.”

ये भी पढ़ें: 28 जुलाई राशिफल: सावन के तीसरे सोमवार पर किस्मत किसका देगी साथ? जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों का लगा रहा तांता

ग्रेटर नोएडा के मुबारकपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-पाठ और जलाभिषेक के लिए पहुंचे. श्रद्धालु संजय ने बताया, “यह मंदिर बहुत प्राचीन है, और यहां बाबा से जो मांगा जाता है, वह पूरा होता है. धर्मेंद्र राय ने कहा, “सावन का तीसरा सोमवार विघ्न-बाधाएं दूर करने वाला है. प्रतिदिन मंदिर पहुंचने वाली श्रद्धालु शारदा देवी ने कहा, “रोज बाबा के दरबार में आते हैं, लेकिन सावन का यह दिन बेहद खास है.”

शिव मंदिरों में देखने को मिल रही भक्तों की भारी भीड़

महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में 28 जुलाई को श्रावण का पहला सोमवार है, इसीलिए सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण और अंतिम ज्योतिर्लिंग माने जाने वाले वेरुल स्थित ‘घृष्णेश्वर’ मंदिर में भक्तों की भीड़ जुटी. उत्तर भारत में 15 दिन पहले ही श्रावण की शुरुआत हो जाती है, लेकिन महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में 15 दिन बाद श्रावण शुरू होता है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago