Anjir Health Benefits:एक्ने फ्री और ग्लोइंग स्किन कौन नहीं चाहता है और स्किन से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम न जाने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. जो हमारी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. लेकिन विटामिन और मिनरल्स से भरपूर अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो न केवल त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक है बल्कि इसके रोजाना सेवन से गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं अंजीर के फायदे के बारे में.
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर खाने से लोगों को कई तरह के फायदे होते हैं. इसके नियमित सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है. फाइबर की अधिकता से पाचन क्रिया भी ठीक तरीके से काम करती है. भरपूर मात्रा में मिनरल्स होने के कारण इसका नियमित सेवन खासकर त्वचा के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है. इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती है. इसके अलावा, इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है.
डॉक्टर इसके रोजाना सेवन की सलाह देता है. डॉक्टर के अनुसार, “अंजीर एक ‘सुपरफ्रूट’ है जो केवल स्वाद ही नहीं, सेहत की गारंटी भी देता है. यह शरीर की ताकत बढ़ाता है, प्राकृतिक रूप से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में राहत देता है. रोजाना अंजीर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है.”
अंजीर में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है. अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है. इसमें कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है.
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं, अंजीर को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. इसका पानी पीना भी बेहद फायदेमंद होता है. अंजीर का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है. यह शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को भी बढ़ाने में मदद करता है.
अंजीर में पोटैशियम के अलावा कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्या में बेहद फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह वजन को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है.अंजीर अपने गुणों के चलते बेहद खास है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…