देश

MP Foundation Day: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं, प्रदेश के विकास की सराहना

Madhya Pradesh Foundation Day: मध्य प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और विकास में इसके योगदान की सराहना की है.

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है. नेताओं ने राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि, ऐतिहासिक धरोहर और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में इसकी उल्लेखनीय भूमिका की सराहना करते हुए निरंतर प्रगति की कामना की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी भाई-बहनों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश अपनी गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है. पीएम मोदी ने कृषि, पर्यटन, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मिल रही सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझा की शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राज्य की सांस्कृतिक परंपराएं हमारी साझा धरोहर हैं. यहाँ के मेहनतकश लोगों ने अपने समर्पण से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कामना की कि मध्य प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करे.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने महाकाल और नर्मदा की धरा को किया नमन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश को बाबा महाकाल और मां नर्मदा की पावन धरा बताया. उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आस्था से जुड़े इस राज्य के नागरिकों को स्थापना दिवस की बधाई दी. नड्डा ने मंगलकामना करते हुए कहा कि यह प्रदेश अपनी विरासत को संजोते हुए विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित करे.

यह भी पढ़ें-दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

ITI डॉलीगंज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा, बताया कैसे साकार होगा कौशल विकास

आईटीआई डॉलीगंज, श्री विजयपुरम में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अंडमान…

3 minutes ago

‘आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत…’, इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के हीरो निखिल चौधरी; जानें भारत कनेक्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑलराउंडर निखिल चौधरी के दमदार प्रदर्शन…

24 minutes ago

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

58 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

1 hour ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

1 hour ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

2 hours ago