काले पड़ रहे हैं गुलाबी होंठ? जानें लिप पिगमेंटेशन की असली वजह और बचाव के उपाय
कमलनाथ
MP News: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ का फेसबुक अकाउंट हैक हो चुका है. इस खबर से हड़कंप मच गया है. इसके अलावा उनके फेसबुक पेज से अजीबोगरीब पोस्ट शेयर की जा रही हैं. इस बात की जानकारी कांग्रेस के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने दी है. उन्होंने कहा कि हैकर्स इस पर असंगत सामग्री पोस्ट कर रहे हैं. हम अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अकाउंट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया था, इसके बाद कुछ गलत सामग्री साझा की गई थी. उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ की एक आईटी टीम अकाउंट को रिकवर करने में लगी हुई है.
वहीं इसके बाद बबेले की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कमलनाथ ने भी अपने फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी दी. बता दें कि कमलनाथ के फेसबुक पर 1 मिलीयन से भी ज्यादा फॉलोअर हैं.
बता दें कि पीसीसी चीफ कमलनाथ का अकाउंट गुरुवार को रात हैक किया गया था. इसके बाद से ही तरह-तरह की पोस्ट शेयर की जा रही हैं. जिसमें कुछ जानवरों की पोस्ट भी शामिल हैं. इस खबर में हड़कंप मच गया है. हैकर्स ने अभी तक तीन से चार पोस्ट उनके अकाउंट से शेयर की हैं.
बता दें कि कमलनाथ ने अपना फेसबुक आखिरी पोस्ट संजय गांधी को जयंती को लेकर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था कि- भारतीय राजनीति में युवाओं को अभूतपूर्व स्थान दिलाने वाले स्वर्गीय संजय गांधी जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. पर्यावरण और सुनियोजित विकास को लेकर उनकी दृष्टि ने नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके साथ काम करने का जो अवसर मुझे मिला, वह सदा अविस्मरणीय रहेगा.
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…