मनोरंजन

Sam Bahadur Box Office Collection: Animal के आगे डटी है विक्की कौशल की फिल्म Sam Bahadur, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

Sam Bahadur Box Office Collection Day 14: इन दिनों सिनेमाघरों में दो हिंदी-फिल्में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ जबरदस्त धमाल मचा रही है. विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘सैम बहादुर’ एक दिसंबर को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ‘एनिमल’ के लिए जहां रणबीर कपूर को खूब तालियां मिल रही हैं, वहीं देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित ‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की कौशल की अदाकारी को दाद दी जा रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के 14वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

14वें दिन कितनी कमाई की?

देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड फिल्म ‘सैम बहादुर’ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है. फिल्म की कमाई पर एनिमल के सिनेमाघरों में गदर मचाने की वजह से काफी प्रभाव पड़ा है. बावजूद इसके ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के 12 दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया था. ‘सैम बहादुर’ को रिलीज हुए अब दो हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के 13वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 14वें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के 14वें दिन 1 करोड़ 75 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है. इसके बाद ‘सैम बहादुर’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 64.90 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.

जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मेघना गुलज़ार निर्देशित ‘सैम बहादुर’ ने अपनी लागत वसूल ली है. फिल्म ने रिलीज के 14 दिनो 64 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अभी भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. बता दें कि ‘सैम बहादुर’ ने रिलीज के 13 दिनो में दुनियाभर में 87.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं 14वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 90 करोड़ होने की उम्मीद है.

बता दें कि सैम बहादुर का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. फिल्म में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया है. उनकी पत्नी के रोल में सान्या मल्होत्रा हैं और फातिम सना शेख ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

34 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

59 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

2 hours ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

2 hours ago