देश

Trainee Plane Crash: एमपी के रीवा में ट्रेनी प्लेन क्रैश, पायलट की मौत, पेड़ और मंदिर के गुंबद से टकराया विमान

MP Plane Crash: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक ट्रेनी विमान गुरुवार की देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रीवा चोरहटा हवाई पट्टी के समीप गुरुवार रात लगभग साढ़े 11 बजे ट्रेनी एयरक्राफ्ट पेड़ और मंदिर के गुंबद से टकराकर क्रैश हुआ. इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई और एक अन्य ट्रेनी पायलट घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन पहुंच गए.

इस हादसे में ट्रेनी विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. घायल पायलट को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है. इस हादसे के बारे में जिले के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि फाल्कन एविएशन एकेडमी का प्लेन रात 11.30 से पौने 12 बजे के बीच चोरहटा थाना क्षेत्र में क्रैश हुआ है. उन्होंने बताया कि इस विमान में दो लोग सवार थे, जिसमें ट्रेनिंग दे रहे पायलट की मौत हो गई है और दूसरा पायलट है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: Pakistan: मैरिज हॉल से लेकर पंखे-बल्ब का उत्पादन तक होगा बंद! पैसे बचाने की अजब-गजब तरकीब अपना रहा कंगाली के मुहाने पर खड़ा पाकिस्तान

ये भी पढ़ें: Cold Wave: यूपी के कानपुर में जानलेवा हुई सर्दी, हार्ट और ब्रेन अटैक से एक ही दिन में 25 लोगों की मौत

तेज आवाज सुन घरों से बाहर आए लोग

उन्होंने बताया कि घटना के आसपास के एरिया को सुरक्षित कर आगे की जांच कराई जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके. प्लेन के टकराने के बाद जोर की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई. इसके बाद हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और एसपी तुरंत मौके पर पहुंच गए. दूसरी तरफ, विमान का मलबा रात भर मौके पर ही पड़ा रहा. दुर्घटनाग्रस्त प्लेन भूसे और पेड़-पौधों के बीच गिरा हुआ था. इस हादसे में एक पायलट की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि, दूसरे पायलट का अभी भी इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago