देश

MP News: 7 फेरों के बाद शादी के जोड़े में ही परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, शिक्षा के प्रति उसकी लगन देख गदगद हुए लोग

MP News: उज्जैन के महिदपुर में एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है. यहां शादी के तुरंत बाद एक दुल्हन सीधी परीक्षा देने पहुंच गई. ग्राम दुबली निवासी चेतना राठौर की शादी ग्राम डेलची खुर्द के बाबू चौहान से हुई थी. शादी की सभी रस्मों के बाद चेतना ने बिना समय गंवाए सीधा परीक्षा केंद्र का रुख किया. परीक्षा केंद्र महिदपुर में था. वहां पहुंचकर चेतना ने अपनी अंतिम वर्ष की परीक्षा दी.

इस दौरान उसके पति बाबू चौहान ने उसे शुभकामनाएं दीं और परीक्षा खत्म होने तक केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे. परीक्षा केंद्र में मौजूद सभी लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गए.

शादी के जोड़े में आई दुल्हन को परीक्षा देते देख हर कोई उसकी सराहना करता नजर आया. परीक्षा के बाद चेतना ने बताया कि उसका पेपर अच्छा हुआ. फिर दोनों फूलों से सजी गाड़ी में बैठकर विदाई की रस्म के लिए रवाना हुए.

इस फैसले में दूल्हे के परिवार ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने विदाई से पहले चेतना की परीक्षा को प्राथमिकता दी. दुल्हन के परिवार ने भी इस फैसले का पूरा सम्मान किया. चेतना की यह पहल उन सभी के लिए प्रेरणा है जो शिक्षा को शादी या अन्य जिम्मेदारियों के बीच छोड़ देते हैं. उसने साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती.

ये भी पढ़ें: बेदाग शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 31 दिसंबर 2025 तक पढ़ा सकेंगे

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 second ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

5 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

26 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

44 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

55 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago