Dawoodi Bohra Leaders Met PM Modi: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दाऊदी बोहरा समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल मिला. इस मुलाकात का उद्देश्य हाल ही में पारित वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना था.
दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को बताया कि वक्फ अधिनियम में संशोधन की मांग समुदाय की वर्षों पुरानी मांग थी. अब जब यह कानून पारित हो चुका है, तो इसे एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में देखा जा रहा है.
मुलाकात के दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के समावेशी विकास के दृष्टिकोण ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ में अपनी आस्था दोहराई. उन्होंने कहा कि यह कानून पारदर्शिता और न्याय को बढ़ावा देगा.
वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर केंद्र सरकार का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है. इससे धार्मिक समुदायों को अधिकारों की सुरक्षा और व्यवस्था में विश्वास बढ़ेगा.
दाऊदी बोहरा समुदाय के नेताओं ने यह भी कहा कि इस कानून के माध्यम से सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सभी समुदायों की अपेक्षाओं को समझती है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.
Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…
सुप्रीम कोर्ट ने पादरी अंकुर योसेफ नरूला और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई से…
UP Politics: सपा सांसद सनातन पांडे ने 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने के मुलायम…