देश

Chhattisgarh Elections: “बघेल सरकार से जुड़े हैं महादेव ऐप घोटाले के तार”, रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य में तैयारियों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. वहीं सर्वे में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. इसी कड़ी में चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार से लेकर धर्मिक रूपांतरण को लेकर हमला बोला है. उन्होने कहा कि अगर राजनीति का एक मूल तत्व है यह ध्यान में रखना चाहिए कि अगर आपकी छवि ऐसे नेता की बन जाती है जो या तो भ्रष्टाचार में शामिल है या उसका समर्थन करता है तो जनता उसे कभी पसंद नहीं करती.

बता दें कि बीत कुछ समय में महादेव बेटिंग ऐप का मामला प्रदेश में सियासी मुद्दा बनता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल इस मामले जांच ईडी कर रही है. इसमें कई बॉलीवुड सितारों के भी नाम सामने आए हैं.

महादेव ऐप के जरिए करोड़ों रुपए की कमाई हुई

बीजेपी नेता ने महादेव ऐप को लेकर भी सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इसके तार बघेल सरकार से जुड़े हैं. बीजेपी ने मुताबिक, महादेव सत्ताबाजी ऐप के एक भक्त सीएम भूपेश बघेल का करीबी है. इसके अलावा उन्होंने एक मंदिर पर हमले को लेकर भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला.  प्रसाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के जरिए करोड़ों रुपए की कमाई हुई. भिलाई का एक लड़का दुबई में 200 करोड़ रुपए की शादी करता है.

शराब घोटाले को लेकर बोला हमला

बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में साल 2019 में हुए कथित घोटाले में 2 हजार से ज्यादा का भ्रष्टाचार हुआ था. जिसमें राज्य के सीनीयर नौकरशाहों, उत्पाद शुल्क के अधिकारियों की मिलीभगत थी. प्रसाद ने आगे कहा कि राज्य को डबल इंजन सरकार की जरुरत है, क्योंकि यहा राज्य की सरकार ने समझ गई है कि बिना डबल इंजन की सरकार के यहां क्या होता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

46 seconds ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

35 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

45 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

58 minutes ago