प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं, लेकिन हाल ही में आई सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट के अनुसार, गंगा और यमुना का पानी नहाने लायक नहीं है.
CPCB ने 17 फरवरी को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में अपनी रिपोर्ट जमा की. इसके लिए 9 से 21 जनवरी के बीच प्रयागराज के 73 अलग-अलग स्थानों से पानी के सैंपल इकट्ठा किए गए थे. जांच के नतीजे बताते हैं कि नदी के पानी में बैक्टीरिया की मात्रा मानक से अधिक है.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, गंगा और यमुना नदी के पानी की जांच 6 मानकों पर की गई. इनमें pH लेवल जो यह बताता है कि पानी अम्लीय (खट्टा) है या क्षारीय (खारा), फीकल कोलीफॉर्म (यह बैक्टीरिया इंसानों और जानवरों के मल से आता है, ज्यादा होने पर पानी गंदा और असुरक्षित हो जाता है), BOD (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड), COD (केमिकल ऑक्सीजन डिमांड) और डिजॉल्व्ड ऑक्सीजन शामिल हैं. जांच में पाया गया कि अधिकांश स्थानों पर फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मानक से अधिक था, जबकि अन्य पांच मानकों पर पानी की गुणवत्ता सामान्य रही.
नदी के पानी में फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की अधिकता पाई गई. सामान्य मानक के अनुसार, हर मिलीलीटर पानी में 100 बैक्टीरिया होने चाहिए. लेकिन अमृत स्नान से ठीक पहले यमुना के एक सैंपल में यह संख्या 2300 थी. संगम से लिए गए सैंपल में फीकल कोलीफॉर्म 2000 और टोटल फीकल कोलीफॉर्म 4500 निकला. शास्त्री ब्रिज के पास से लिए गए सैंपल में यह बैक्टीरिया 3200 और टोटल फीकल कोलीफॉर्म 4700 दर्ज किया गया. संगम से दूर स्थित इलाकों में बैक्टीरिया की मात्रा अपेक्षाकृत कम रही. फाफामऊ चौराहा फीकल कोलीफॉर्म 790 रहा, राजापुर मेहदौरी में 930, छतनाग घाट (झूंसी) में 920, नैनी (अरैल घाट) में 680 और राजापुर में 940.
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने महाकुंभ को बताया ‘मृत्युकुंभ’, कहा- यहां अव्यवस्थाएं चरम पर, भगदड़ में मारे गए आमजन
CPCB की रिपोर्ट के अनुसार, प्रयागराज की गंगा और यमुना का पानी “C कैटेगरी” में आता है. इसका मतलब है कि बिना प्यूरिफिकेशन और डिसइंफेक्शन के इसे नहाने के लिए भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
-भारत एक्सप्रेस
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…