Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CPCB Report

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में हल्की हवा चलने से प्रदूषण में मामूली कमी आई है लेकिन ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 'बहुत खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है. विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

उत्तर प्रदेश में सर्दी के दूसरे हफ्ते के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी यूपी के जिलों मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में AQI खतरनाक स्तर यानी 300 से पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो हफ्तों तक बारिश की संभावना नहीं है, जिससे हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व फैल नहीं पा रहे। लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में भी AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है।

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान गंगा और यमुना के पानी की गुणवत्ता पर एनजीटी 28 फरवरी को सुनवाई करेगा. सीपीसीबी की रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता नहाने के लिए उपयुक्त नहीं बताई गई है.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गंगा-यमुना का पानी नहाने लायक नहीं है, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि नदी के पानी में बैक्टीरिया की मात्रा मानक से अधिक है.