देश

‘डायल 112’ पर मात्र 3 मिनट में मदद: पिंपरी-चिंचवड पुलिस महाराष्ट्र में सबसे तेज, CM देवेंद्र फडणवीस ने की सराहना; आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का शुभारंभ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस आयुक्तालय द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में पुलिस बल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना की. उन्होंने बताया कि आपातकालीन हेल्पलाइन ‘डायल 112’ पर पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने पूरे राज्य के सभी पुलिस आयुक्तालयों की तुलना में सबसे कम रिस्पांस टाइम (आपातकालीन प्रतिक्रिया समय) दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया है.

औसत रिस्पांस टाइम घटकर हुआ मात्र 3 मिनट

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने आपात स्थिति में नागरिकों तक पहुंचने का औसत प्रतिक्रिया समय घटाकर मात्र 3 मिनट कर दिया है. यह रिकॉर्ड समय राज्य के किसी भी अन्य कमिश्नरेट से सबसे तेज है. उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की यह तत्परता नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और अपराधियों पर त्वरित नकेल कसने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

350 बॉडी-वॉर्न कैमरे, ड्रोन और पिंपरी पुलिस कॉम्प्लेक्स की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिसिंग को हाईटेक बनाने के लिए 350 बॉडी-वॉर्न कैमरे, 65 नए गश्ती वाहन और 4 निगरानी ड्रोन का विधिवत उद्घाटन किया. इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित जांच प्रणाली, शहरव्यापी उन्नत सीसीटीवी सर्विलांस और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का भी शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक पिंपरी पुलिस कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया, जिसमें जोन-1 कार्यालय, एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का क्षेत्रीय कार्यालय और पुलिसकर्मियों के लिए 200 आधुनिक आवासीय इकाइयां शामिल होंगी.

‘अगले 15 वर्षों में पुणे से बड़ी होगी आबादी’: CM फडणवीस

सीएम फडणवीस ने रेखांकित किया कि पिंपरी-चिंचवड एक गतिशील औद्योगिक और आईटी केंद्र है. अगले 15 वर्षों में इसकी आबादी पुणे को भी पीछे छोड़ सकती है. ऐसे में भविष्य की कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस बल का तकनीक-सक्षम और चुस्त-दुरुस्त होना अनिवार्य है. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़िए: ‘नक्सलवाद समाप्त, अब विकास के स्वर्णिम युग में छत्तीसगढ़’: राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; राहुल गांधी को खुली चुनौती- ‘संसद चलने दें, स्पेशल सेशन में SIR पर चर्चा को तैयार’

Bharat Express Desk

Recent Posts

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

1 minute ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

23 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

26 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

36 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

36 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

46 minutes ago