केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित ‘विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन)’ का विधिवत शुभारंभ किया और स्वयं पीपल का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.
गृह मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने यह सिद्ध करके दिखाया है कि प्रकृति और प्रगति एक-दूसरे के पूरक हैं. 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित यह हरित पार्क 2,500 पीपल के पेड़ों और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के औषधीय व छायादार पौधों से आच्छादित है. पीपल का यह विशाल वन क्षेत्र जैव विविधता के संवर्धन और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.
प्रकृति और प्रगति एक-दूसरे के पूरक हैं, हमारी सरकार ने यह सिद्ध किया है। आज नवा रायपुर में मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित ‘विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन)’ का शुभारंभ कर पीपल का वृक्षारोपण किया।
15 एकड़ में फैला यह पीपल वन 2,500 पीपल के पेड़ों और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है।
नवा रायपुर को देश की पहली ‘पीपल सिटी’ बनाने की मुहिम की शुरुआत 2024 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हुई थी, जिसके तहत अब तक 2 लाख पीपल के पौधे लगाए जा चुके हैं।
— Amit Shah (@AmitShah) November 3, 2026
अमित शाह ने बताया कि नवा रायपुर को देश की पहली ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी मुहिम वर्ष 2024 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ शुरू हुई थी. इसके तहत अब तक नवा रायपुर में 2 लाख से अधिक पीपल के पौधे लगाए जा चुके हैं और आने वाले समय में 5 लाख पीपल के पौधे लगाकर इसे दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरण-हितैषी आधुनिक शहर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…
Amit Shah tributes Guru Har Rai Ji Jyoti Jyot Diwas: सिख धर्म के सातवें गुरु…