Ajit Pawar Plane Crash: बारामती/पुणे: महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (NCP) प्रमुख अजित पवार (Ajit Pawar) का विमान बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लैंडिंग के वक्त हुआ, जब विमान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अजित पवार गंभीर की मौत हो गई है.
हादसा आज (बुधवार) सुबह हुआ. अजित पवार जिला परिषद चुनावों (Zilla Parishad Elections) के प्रचार के लिए एक जनसभा को संबोधित करने बारामती पहुंचे थे. चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही उनका प्राइवेट जेट लैंड करने लगा, तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने के कारण वह रनवे से उतर गया और क्रैश हो गया. एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है.
हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अजित पवार को मलबे से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि प्लेन में अजित पवार के साथ उनके निजी स्टाफ और कुछ अन्य लोग भी सवार थे. वे भी इस हादसे में घायल हुए हैं, हालांकि अभी घायलों की सटीक संख्या सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: रेप पीडिता का सेटलमेंट कराने पहुंचे थे BJP के नेताजी! वीडियो वायरल होने पर दर्ज हो गया मुकदमा
अजित पवार आज बारामती में एक बड़ी रैली करने वाले थे. अपने गढ़ में ही उनके साथ हुए इस हादसे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सदमे में डाल दिया है. प्रशासन ने एयरपोर्ट की घेराबंदी कर दी है और डीजीसीए (DGCA) को घटना की जानकारी दे दी गई है.
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…