Bharat Express DD Free Dish

मऊ: रेप पीडिता का सेटलमेंट कराने पहुंचे थे BJP के नेताजी! वीडियो वायरल होने पर दर्ज हो गया मुकदमा

Mau Rape Case: यूपी मऊ में रेप पीड़िता पर केस सेंटलमेंट के लिए दबाव डालने का वीडियो वायरल होने पर बीजेपी के तीन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज हुई. पीड़िता ने वीडियो में आरोप लगाया कि नेताओं ने पैसों का ऑफर देकर समझौते का दबाव बनाया.

रिपोर्ट- ज़ाहिद इमाम


Mau Rape Case: यूपी के मऊ जनपद में रेप पीडिता को धमकाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तीन नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दरअसल बीजेपी नेताओं पर रेप पीड़िता के घर जाकर उससे केस सेटलमेंट करने का आरोप लगा था. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में पीड़िता कहती नजर आ रही है कि भाजपा नेताओं ने केस सेंटलमेंट के लिए पैसों का भी ऑफर दिया था. वहीं वीडियो वायरल होते ही बीजेपी के कन्हैया तिवारी, हिमांशु राय और सन्तोष सिंह पर FIR दर्ज करवाई गई है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

यूपी के मऊ जिले में डूडा विभाग में काम कर रही एक युवती ने अपने ही ऑफिस में काम करने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है. पीडिता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया था, जिसके एवज में वह उससे रेप करता रहा. जब युवती ने युवक से शादी करने का दबाव बनाया तो उक्त कर्मचारी ने शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

बीजेपी नेताओं पर लगा आरोप

इस मामले में बीजेपी के तीन नेता कन्हैया तिवारी, हिमांशु राय और सन्तोष सिंह का भी नाम निकल करके सामने आ रहा है. आरोप है कि पीड़िता के घर पर पहुंचकर तीनों बीजेपी नेताओं ने पैसे का लालच देकर पीडिता पर दबाव बनाया. लेकिन पीड़िता ने इसे ठुकरा दिया, जिसके बाद पीड़िता ने बीजेपी नेताओ की पोल खोल कर एक वीडियो जारी कर दिया.

यह भी पढ़ें: नागौर: पुलिस हिरासत में सुलैमान खान का बढ़ा BP, 10 टन अमोनियम नाइट्रेट रखने के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

पुलिस ने क्या बताया?

इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि सरायलखन्सी थाने में एक अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमे रेप पीड़िता संविदा में डूडा विभाग में काम करती है साथ ही आरोपी और उसका सहकर्मी भी उसी विभाग में काम करता था. उसने युवती के साथ शादी का झांसा देकर शाररिक सम्बन्ध बनाये और शादी को टालता रहा. जिसमें पीडिता की तहरीर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कराया गया है. साथ ही पीड़िता के घर कुछ लोग समझौते का दबाव बनाने गए थे उनपर भी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read