देश की राजधानी दिल्ली आज युवा जोश और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगने जा रही है. मौका है NCC गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के समापन समारोह का, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) संबोधित करेंगे. यह भव्य आयोजन दिल्ली के करिअप्पा मैदान में दोपहर 3:30 बजे होगा, जहां देशभर से आए NCC कैडेट्स एक साथ जुटेंगे.
करीब एक महीने तक चले इस शिविर का आज औपचारिक समापन होगा. इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 2,406 NCC कैडेट्स ने हिस्सा लिया. इनमें 898 छात्राएं भी शामिल रहीं, जो इस बात का प्रतीक हैं कि देश की बेटियां भी राष्ट्र निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं.
इस साल NCC-PM रैली का विषय ‘राष्ट्र प्रथम: कर्तव्यनिष्ठ युवा’ रखा गया है. यह थीम युवाओं को यह संदेश देती है कि देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी सबसे ऊपर है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में युवाओं की भूमिका, अनुशासन और सेवा भाव पर जोर देंगे.
इस आयोजन की खास बात यह है कि यह सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. रैली में 21 विदेशी देशों से आए 207 युवा और अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं. इससे न सिर्फ भारत की NCC परंपरा को वैश्विक मंच मिलता है, बल्कि सांस्कृतिक और विचारों का आदान-प्रदान भी होता है.
रैली के दौरान NCC कैडेट्स के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राष्ट्रीय रंगशाला से जुड़े सदस्य भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा और चरित्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को दर्शाया जाएगा.
ये भी पढ़ें: कौशांबी में सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष ने पीएम को खून से लिखा पत्र, UGC नीतियों पर जताई नाराजगी
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…