देश

Maharashtra Election 2024: वंचित बहुजन अघाड़ी ने बताया कि परिणाम आने के बाद वह किसे समर्थन देगी

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए शनिवार (23 नवंबर) को मतगणना जारी है. महायुति (Mahayuti) चुनाव में रिकॉर्ड जीत की ओर अग्रसर है. हालांकि अब तक कोई भी गठबंधन 200 सीटों के जादुई आंकड़े को पार नहीं कर पाया है.

महायुति में शामिल भारतीय जनता पार्टी (BJP), शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का अजित पवार गुट शामिल है, जो राज्य में सत्तारूढ़ है. मुहायुति को सुबह 10 बजे तक राज्य की 288 सीटों में से 210 पर आगे चल रहा था. वहीं विपक्ष का महाविकास अघाड़ी (MVA) – जिसमें कांग्रेस (Congress) और शिवसेना उद्धव ठाकरे (Shiv Sena UBT) और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं – केवल 67 सीटों पर आगे है. गैर-गठबंधन दल 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

प्रकाश अंबेडकर ने क्या कहा

महायुति (Mahayuti) के भीतर भाजपा ही आगे है; भगवा पार्टी 149 सीटों में से 113 पर आगे चल रही है. शिंदे सेना 81 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिनमें से 56 पर आगे है, जबकि अजित पवार की एनसीपी 59 में से 32 पर आगे है. एमवीए में कांग्रेस 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिनमें से 25 पर आगे चल रही है, जबकि शरद पवार की एनसीपी 86 में से 24 और ठाकरे सेना 95 में से 19 पर आगे है.


ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh Bypolls: सपा बोली- मतगणना में बेईमानी न होने दें, वरना चुनाव आयोग के खिलाफ होगा आंदोलन


इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) ने घोषणा कर दी है कि वो उस दल या गठबंधन का समर्थन करेगा जिसके पास संख्या बल होगा. VBA के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर पोस्ट करके कहा है कि अगर वीबीए को सीटें मिलती हैं तो वो उसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करेगा जो सरकार बना पाएगा. उन्होंने लिखा कि ‘हम सत्ता में रहना चुनेंगे.’

वीबीए ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 उम्मीदवार उतारे हैं. 2019 के राज्य चुनावों में पार्टी ने 236 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी. लड़ी गई सीटों पर उसका वोट शेयर 5.5 प्रतिशत रहा.

कितना प्रतिशत हुआ था मतदान

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटों के आंकड़े तक पहुंचना बेहद जरूरी है. राज्य की 288 सीटों पर एक चरण में बीते 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी. 20 नवंबर को चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों को अनुसार, शाम 5 बजे तक अनुमानित 58.22% मतदान हुआ था.

चुनाव आयोग के अनुसार, गढ़चिरौली जिले में सबसे अधिक 69.63% मतदान हुआ, जबकि राज्य का सबसे बड़ा शहर और देश का वित्तीय और मनोरंजन केंद्र होने के बावजूद मुंबई में सबसे कम 49.07 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 में 48.4 प्रतिशत मतदान से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है. इसके अलावा ठाणे में 49.76% मतदान हुआ.

इसके अलावा मुंबई उपनगर में 51.76%, नागपुर में 56.06%, औरंगाबाद में 60.83%, पुणे में 54.09%, नासिक में 59.85%, सातारा में 64.16%, धुले में 59.75%, पालघर में 59.31%, रत्नागिरी में 60.35%, नांदेड़ में 55.88% और लातूर में 61.43% मतदान हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

19 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

40 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago