चुनाव

Maharashtra Election Result: संजय राउत का बड़ा बयान, बोले- ‘चुनाव के नतीजों में कुछ तो गड़बड़ है’

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव में कुछ गड़बड़ी हो रही है और यह जनता का फैसला नहीं बल्कि एक साजिश का हिस्सा लगता है. राउत ने दावा किया कि महायुति 215 सीटों पर आगे है जबकि एमवीए 61 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. उन्होंने आगे कहा-“दो दिन पहले अडानी के खिलाफ वारंट निकला था और बीजेपी की पोल खुल गई थी, इसे छिपाने के लिए यह सब किया गया है.”

हमारी 4-5 सीटें चुराई गईं: संजय राउत

संजय राउत ने आरोप लगाया कि मुंबई अब गौतम अडानी के प्रभाव में जा रही है और राज्य की जनता के मन को सही से समझा गया था. उन्होंने कहा कि “हमारी 4-5 सीटें चुराई गई हैं” और आरोप लगाया कि चुनाव में नोटों की मशीनें लगाई गई थीं. राउत ने यह भी कहा कि, “जिस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी हो, उस राज्य की जनता को बेईमान नहीं ठहराया जा सकता.”

‘शिंदे के सभी उम्मीदवार कैसे जीत रहे हैं’: संजय राउत

संजय राउत ने यह भी सवाल उठाया कि एकनाथ शिंदे के सभी उम्मीदवार कैसे जीत रहे हैं. उन्होंने बीजेपी की रणनीति पर निशाना साधते हुए कहा, “लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में मोदी और शाह ने भी यही किया था, कि विपक्ष को कांग्रेस के नेता का पद न मिले. अब यही रणनीति महाराष्ट्र में अपनाई गई है, ताकि विधानसभा में कोई विपक्षी नेता न हो. यह हमेशा बीजेपी की रणनीति रही है.”

यह जनता का निर्णय नहीं

संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा, “ये नतीजे महाराष्ट्र की जनता पर थोपे गए हैं. हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता का मन क्या है, और यह असंभव है कि ऐसा निर्णय जनता का हो.” लाडकी बहन योजना के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “यहां सब लाडले हैं-लाडले भाई, लाडले नाना जी, और लाडले दादा जी. हम जानते हैं कि यहां क्या चल रहा है, यह निर्णय जनता का नहीं है.”

Dipesh Thakur

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago