देश

Maharashtra: फडणवीस कैबिनेट का विस्तार आज, 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ, किसे मिलेगी गृह और राजस्व मंत्रालय की कमान

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी हो गई है और आज 30-32 नए मंत्री नागपुर में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे. यह विस्तार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र कल से नागपुर में शुरू होने वाला है. महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं.

कुल 32 मंत्री ले सकते हैं शपथ

भाजपा को 20-21 मंत्री पद मिलने की संभावना है, इसके बाद शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 9-10 मंत्री पद मिल सकते हैं. गृह और राजस्व मंत्रालय को लेकर भी दावेदारी है, लेकिन शिवसेना की मांग पर भाजपा सहमत नहीं हुई. देवेंद्र फडणवीस ने राज्य मंत्रिमंडल के लिए 22 मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी ताकि सत्ता के बंटवारे और नवगठित सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जा सके.

यह भी पढ़ें- लोकसभा में पीएम मोदी: संविधान हमारी एकता की नींव, लेकिन कांग्रेस ने बार-बार इसे कमजोर किया

महायुति ने जीती थीं 230 सीटें

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में महायुति ने 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी. भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे आगे रही थी, उसके बाद शिंदे की शिवसेना 57 और पवार की एनसीपी 41 सीटों पर विजयी रही थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

43 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago