देश

दिनेश शर्मा बोले- महाकुंभ में सनातनी भीड़ से डर रहे हैं राहुल-अखिलेश, भ्रष्टाचार करने वालों के राजनीतिक पाप नहीं धुलेंगे

लखनऊ: राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को महाकुंभ मैं सनातनीय भीड़ से डर लग रहा है और वे महाकुंभ को कोस रहे हैं. वे कहते हैं कि महाकुंभ में स्नान करने से पाप नही धुलते हैं क्योंकि इन लोगों के दलों के नेताओं ने इतने पाप किए है कि वे कही भी चले जाए पर पापमुक्त नहीं हो सकते हैं.

‘महाकुंभ में सारे सनातनी एकसाथ’

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की जनता की सनातन धर्म और परम्पराओं में अटूट आस्था है जिसका प्रमाण गत दिवस के प्रथम स्नान में आए लोगों की संख्या से मिल गया है. महाकुंभ विपक्ष की लोगों को बांटने की राजनीति का जवाब है. ये सनातन के मानने वालों को लडाने में लगे हुए थे पर महाकुंभ में सारे सनातनी एकसाथ दिख रहे हैं. यही इनकी परेशानी का असल कारण है. सनातन को मानने वालों की एकता इनके लिए सबसे बडी चुनौती है.

कार्यक्रम में कंबल वितरण किया

उन्होंने कुम्हरावा, बक्शी का तालाब, लखनऊ में क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला एवं राजीव मिश्रा अध्यक्ष ममता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशाल स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं दिव्यांग कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण (कान की मशीन, ट्राई साइकिल, बैसाखी) वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कंबल वितरण महाअभियान में हजारों निर्धनों/असहाय व्यक्तियों को कंबल एवं अन्य उपकरण वितरित किया.

इनके लिए सत्ता पाना तुष्टीकरण ही- शर्मा

डॉ शर्मा ने कहा कि विपक्ष को जाति धर्म से परे हटकर मोदी योगी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य नजर नहीं आते हैं. वे केवल लोगों को लडाने की साजिश करते रहे हैं. इनके लिए सत्ता पाने का मंत्र बाँटना और तुष्टीकरण ही है. अल्पसंख्यक समुदाय को विपक्ष के लोगों ने अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए अशिक्षित रखा पर जब ये शिक्षित हो जाएंगे उसी दिन विपक्ष को ठोकर लगाने में देर नहीं करेंगे. विपक्षी की स्वार्थ परक राजनीति ही अल्पसंख्यकों के पिछडेपन का कारण है.

डॉ शर्मा ने कहा कि पहले के समय में नेता चुनाव के वक्त जनता के पैर छूता था पर अब आज जनता ऐसे बहुरूपियों को पहचान गई है. अब मोदी योगी का युग आ गया है जिसमें कार्य करने पर ही नाम होगा और अगर भ्रष्टाचार किया तो बाबा का बुल्डोजर तैयार है.

ये भी पढ़ें: लक्षद्वीप में लापता नाव के यात्रियों को भारतीय तटरक्षक बल ने सुरक्षित बचाया: तेजी से अभियान चलाकर 54 यात्रियों को सुरक्षित लाया गया

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

9 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago