हरभजन सिंह
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन बारिश के कारण केवल 80 गेंदों का खेल ही हो सका था लेकिन दूसरे दिन टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर कहर बरपाया. उन्होंने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर बल्लेबाजों उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी को पवेलियन भेज दिया.
बुमराह की इस शानदार गेंदबाजी पर कमेंट्री के दौरान हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल का मजाक उड़ाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री करते हुए सईद अजमल के पुराने वायरल वीडियो का जिक्र किया.
उन्होंने कहा, “बुमराह है साइंस मैन. मैंने अजमल का एक वीडियो देखा था, जिसमें वह उस्मान ख्वाजा से कह रहे थे, ‘साइंस क्या है मैन, साइंस इज ए मैन.’ अब मैं कह रहा हूं कि बुमराह इज साइंस. जहां साइंस फेल होती है, वहां बुमराह शुरू होते हैं.”
हरभजन ने आगे कहा कि बुमराह को बखूबी पता है कि गेंद कहां डालनी है. उन्होंने बुमराह की कला को विज्ञान से भी आगे बताया.
जसप्रीत बुमराह ने शानदार शुरुआत करते हुए ख्वाजा (21) को पवेलियन भेजा. इसके बाद नाथन मैकस्वीनी को भी चलता किया.
हरभजन ने इस पर कहा, “हम बुमराह की ही बात कर रहे थे और उन्होंने फिर से करिश्मा कर दिखाया. यह इंसान अद्भुत है और यही असली साइंस है.”
गौरतलब है कि सईद अजमल का साइंस पर आधारित एक वीडियो पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है. उस वीडियो में वह उस्मान ख्वाजा के साथ विज्ञान को लेकर मजाक कर रहे थे. हरभजन ने उसी वीडियो का संदर्भ लेते हुए बुमराह की तारीफ और अजमल का मजाक किया.
जसप्रीत बुमराह की इस शानदार गेंदबाजी ने टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया. लेकिन ट्रेविस हेड ने एक बार फिर शतक जड़कर भारत को बैकफुट पर ला दिया है. हेड और स्टीव स्मिथ ने टी से पहले तक 100 रनों से ऊपर की साझेदारी कर ली थी.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…