गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर दर्दनाक हादसा
Maharashtra Accident: गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर नागरा-मोहरनटोली के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. यह भीषण सड़क हादसा इतना भयानक था कि पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग काम की तलाश में मध्य प्रदेश के बालाघाट से पिकअप गाड़ी में सवार होकर हैदराबाद के लिए निकले थे. सफर के दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी गोंदिया-बालाघाट मार्ग पर नागरा-मोहरनटोली के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आरुष मात्रे, किरण संतोष वैद्य, संतोष मात्रे, सुशीला मात्रे, रूपसेन सत्यकार और ज्योति सत्यकार के रूप में हुई है. सभी मृतक बालाघाट के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और गोंदिया ग्रामीण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को फौरन गोंदिया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
अस्पताल के डॉक्टर मयूर कपगते के अनुसार, घायलों में भूमेश्वर मात्रे, संगीता मात्रे, राजेंद्र पंचाले, लक्ष्मी पंचाले, संतोष वैद्य, राकेश बाहे और ड्राइवर संदीप बाहे शामिल हैं, जिनका इलाज केटीएस डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल में चल रहा है. इनमें से कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. गोंदिया ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर वैभव पवार की देखरेख में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह हादसा कैसे हुआ, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘इंसानियत की बड़ी मिसाल…!’ मात्र 1 रुपये में वेंटिलेटर सेवा दे रहे हैं ओडिशा के यह डॉक्टर; गरीबों के बने मसीहा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि के जातकों के लिए आज गुरु का प्रभाव…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को आज किसी पुराने मामले को…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए आज कामकाज में तरक्की…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…