जम्मू/रविशर्मा: हथियार और आतंकवाद के मोर्चे पर भारतीय सुरक्षाबलों से मुंह की खाने के बाद, पड़ोसी देश (पाकिस्तान) अब जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में एक नई और खौफनाक साजिश रच रहा है. यह साजिश है- घाटी के युवाओं की रगों में जहर घोलना. ‘नार्को-टेररिज्म’ (Narco-Terrorism) के जरिए युवाओं को निशाना बनाए जाने की इस पाकिस्तानी साजिश का जम्मू पुलिस और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मिलकर कड़ा जवाब दे रहे हैं.
एसपी हेडक्वार्टर जम्मू, IPS अन्ना सिन्हा (Anna Sinha) ने मीडिया से बात करते हुए इस साजिश की परतें खोलीं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश हमेशा से भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता रहा है. इस बार उनका मुख्य टारगेट समाज का सबसे संवेदनशील वर्ग—’युवा’ हैं.
अन्ना सिन्हा ने बताया कि युवाओं की कम उम्र और संवेदनशीलता का फायदा उठाकर उन्हें भटकाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों पर पैनी नजर रखे हुए हैं. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि युवाओं को निशाना बनाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी.
युवाओं तक ड्रग्स पहुंचाने वाले इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए NCB जम्मू ने भी अपना हंटर चला दिया है. NCB ने 600 ग्राम हेरोइन बरामदगी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे वांटेड आरोपी आकिब बशीर (Aqib Bashir) को पकड़ने के लिए तत्काल अलर्ट जारी किया है. आरोपी आकिब बशीर (पुत्र बशीर अहमद भट) पुलवामा के काकापोरा तहसील के ऊखू गांव का रहने वाला है.
इस मोस्ट वांटेड ड्रग्स तस्कर को पकड़ने के लिए NCB ने उसकी तस्वीर भी सार्वजनिक की है. अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि अगर आकिब बशीर कहीं भी नजर आए, तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारी या NCB जम्मू को दें. आपकी एक छोटी सी सूचना कश्मीर के कई युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचा सकती है.
Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…