सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के बदलापुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था और कई बार उसने दुष्कर्म भी करता था. ताजा मामला बीते 22 अगस्त हुए, जिसके बाद नाबालिग घर से भाग गई लेकिन फिर वापस आ गई. इसके बाद सोमवार को उसने पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.
पुलिस ने नाबालिग के शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म), 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
बता दें कि हाल ही में बदलापुर में दो बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण का मामला सामने आया था, जिसको लेकर बदलापुर के लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला था. लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था और बच्चियों के लिए न्याय की मांग की थी.
ये भी पढ़ें- Bihar: प्रेमी को पाने के लिए अपनी बेटी का गला रेता, Crime Petrol देखकर वारदात को दिया अंजाम
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 2029 तक MP को नशा मुक्त करने के ऐलान पर…
गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…