Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: प्रेमी को पाने के लिए अपनी बेटी का गला रेता, Crime Petrol देखकर वारदात को दिया अंजाम

बीते 24 अगस्त की शाम बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से एक सूटकेस में तीन साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था.

Police

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मां ने अपने प्रेमी का प्यार पाने के लिए अपनी तीन साल की बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव को सूटकेस में रखकर फेंक दिया. पुलिस ने घटना की जांच करते हुए आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पर्याप्त मात्रा में सबूत भी इकट्ठा किया गया है.

प्रेमी को पाने के लिए मासूम की हत्या

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते 24 अगस्त की शाम जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से एक सूटकेस में तीन साल की बच्ची का शव बरामद हुआ था. बच्ची से जुड़ा मामला होने के कारण आसपास के इलाके में आग की तरह खबर फैल गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ ऐसे सुराग मिले, जो उसकी मां की तरफ इशारा कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और सबूत मिलते ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना का खुलासा करते हुए सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसकी बेटी उसके प्यार के बीच में आ रही थी. जिसके बाद आरोपी महिला ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपनी बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को सूटकेस में बंद कर घर के छत के पीछे फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूटी, विवाद बढ़ने के बाद दो के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital