देश

Rajya Sabha के लिए 12 सदस्य निर्विरोध चुने गए, BJP नेतृत्व वाले NDA ने छुआ बहुमत का आंकड़ा

भाजपा (BJP) नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सोमवार को राज्यसभा में बहुमत के आंकड़े पर पहुंच गया, क्योंकि उच्च सदन के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा के 9 सदस्य और सहयोगी दलों के 2 सदस्य निर्विरोध चुने गए.

9 सदस्यों के साथ भाजपा की ताकत 96 हो गई है, जिससे राज्यसभा में एनडीए के सदस्यों की संख्या 112 हो गई है. निर्विरोध चुने गए तीन अन्य सदस्यों में एनडीए के सहयोगी एनसीपी के अजित पवार गुट और राष्ट्रीय लोक मंच के एक-एक सदस्य शामिल हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन को छह मनोनीत और एक स्वतंत्र सदस्य का भी समर्थन प्राप्त है.

कांग्रेस का एक सदस्य निर्वाचित

कांग्रेस (Congress) का भी एक सदस्य निर्वाचित हुआ, जिससे उच्च सदन में विपक्ष की संख्या 85 हो गई. राज्यसभा में 245 सीटें हैं, हालांकि वर्तमान में 8 सीटें खाली हैं – 4 जम्मू-कश्मीर से और 4 मनोनीत. सदन की वर्तमान संख्या 237 है, इसलिए बहुमत का आंकड़ा 119 है.

निर्विरोध चुने गए भाजपा उम्मीदवारों में असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धीर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी शामिल हैं.

बहुमत के लिए एक दशक से प्रयास

कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से निर्विरोध निर्वाचित हुए. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट के नितिन पाटिल महाराष्ट्र से तथा RLM के उपेंद्र कुशवाहा बिहार से उच्च सदन में पहुंचे. राज्यसभा में बहुमत प्राप्त करने के लिए एनडीए एक दशक से प्रयास कर रहा है, जिससे विवादास्पद विधेयकों को पारित करना उसके लिए आसान हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

44 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

1 hour ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

3 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago