देश

विदर्भ, मराठवाड़ा और नासिक का बदलेगा भूगोल, ₹89 हजार करोड़ के निवेश से बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब, सरकार ने दी मंजूरी

Maharashtra Industrial Investment: महाराष्ट्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की कैबिनेट उपसमिति की बैठक में करीब 89,731 करोड़ रुपए के पांच मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स को विशेष प्रोत्साहन देने का फैसला किया गया.

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से राज्य में लगभग 20 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी.

मुंबई में आयोजित इस अहम बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इन निवेशों से विदर्भ, मराठवाड़ा और नासिक समेत कई क्षेत्रों में आधुनिक औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित होगा. उन्होंने बताया कि राज्य की औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को सामूहिक प्रोत्साहन योजना के जरिए विभिन्न रियायतें और सुविधाएं दी जाती हैं. इसी उद्देश्य से बड़े निवेश आकर्षित करने और रोजगार बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट उपसमिति का गठन किया गया है.

ये लोग बैठक में रहे मौजूद

बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, उद्योग मंत्री उदय सामंत, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डॉ. पी. अंबलगन, एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी. वेलारासु और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

कैबिनेट उपसमिति ने जिन पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी है. वे हाई-टेक और भविष्य की तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में हैं. इनमें कोल गैसीफिकेशन और उससे जुड़े उत्पाद, सोलर सेल मॉड्यूल, इंगोट और वेफर पैनल, इलेक्ट्रिक स्टील, पीईटी टायर कॉर्ड और सिंथेटिक ग्रेफाइट एनोड मैटेरियल जैसे सेक्टर शामिल हैं. सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से महाराष्ट्र में हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का तेजी से विस्तार होगा.

निवेश और रोजगार में होगी बढ़ोतरी

सरकार के मुताबिक इन मेगा प्रोजेक्ट्स से केवल निवेश और रोजगार ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, सहायक उद्योगों और सप्लाई चेन को भी मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भी नए अवसर तैयार होंगे.

ये भी पढ़ें- ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के लिए भारत-जापान का साझा कदम, तोशिमित्सु मोटेगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए स्थानीय युवाओं के लिए ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे उन्हें आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार पाने में मदद मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

1 hour ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago