विदर्भ, मराठवाड़ा और नासिक का बदलेगा भूगोल, ₹89 हजार करोड़ के निवेश से बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब, सरकार ने दी मंजूरी
Maharashtra Industrial Investment: महाराष्ट्र में औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की कैबिनेट उपसमिति की बैठक में करीब 89,731 करोड़ रुपए के पांच मेगा और अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स को विशेष प्रोत्साहन देने का फैसला किया गया.





