देश

मुंबई में नेता पुत्र गुंडागर्दी: अभिनेत्री को बकी गालियां, बोला- मेरा बाप MNS उपाध्यक्ष है %$^&*

Maharashtra News: एक तरफ देश में इन दिनों मराठी भाषा को लेकर विवाद गहराया हुआ है. ठाकरे बंधुओं की नव निर्माण सेना और शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेताओं के बयान मीडिया में छाए हुए हैं. राज ठाकरे ने खुलकर अपनी बात रख दी है. इसे लेकर वह निशाने पर हैं. इस बीच उन्हें के पार्टी के एक नेता पुत्र ने कांड कर दिया है. मनसे नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख एक मराठी अभिनेत्री को भरी सड़क में गालियां बकी हैं. उसने अपने पिता के नाम की धौंस भी दिखाई और अभिनेत्री को धमकाने की कोशिश की है. अब उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

बता दें पिछले कुछ दिनों से हिंदी बनाम मराठी की बहस महाराष्ट्र की सियासत में छाई हुई है. कई घटनाएं इस तरह की सामने आ गई है जहां लोगों से मराठी न आने पर गलत बर्ताव किया गया. अब एक माराठी महिला के साथ ही नेतापुत्र ने भद्दा व्यवहार किया है. इस घटना ने राज ठाकरे और उनकी पार्टी को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है.

अर्धनग्न अवस्था में था आरोपी

राहिल ने नशे की हालत में एक मराठी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे की कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहिल को अर्धनग्न अवस्था में राजश्री को गाली देते और धमकाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में राहिल को पुलिस के सामने भी राजश्री को गाली देते हुए सुना जा सकता है.

राजश्री मोरे ने बना लिया था वीडियो

अभिनेत्री राखी सावंत की करीबी दोस्त राजश्री मोरे घटना का वीडियो बनाकर शेयर किया है. उसमें साफ देखा जा सकता है कि मनसे (Maharashtra Navnirman Sena) नेता का बेटा नशे में है. उससे अपने होश नहीं संभाले जा रहे हैं. उसने शर्ट नहीं पहन रखी है. अर्धनग्न होकर वह गालियां दे रहा है. इतना ही नहीं वह पैसे भी ऑफर करता नजर आ रहा है. राजश्री मोरे ने बताया कि घटना सोमवार आधी रात को अंधेरी इलाके की है.  उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर मनसे नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख मारी थी.

घटना के समय वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था. हादसे के बाद राहिल गुस्से में गाड़ी से उतरा और आधे कपड़ों में गाली-गलौज करने लगा. वीडियो में नेता पुत्र और मराठी बोल रही महिला के बीच बहसबाजी नजर आ रही है.  MNS नेता का बेटा बोलता है कौन है तू? मौके पर पुलिस भी पहुंच जाती है. पुलिस के सामने बहस जारी रहती है. उसने महिला से सवाल किया कि तुम कौन हो? इपर उसने कहा कि मैं साधारण महिला हूं. तुम कौन हो? इसके बाद आरोपी कहता है कि %$^&* मेरे पिता MNS उपाध्यक्ष हैं. पैसे ले और कल्टी मार.

FIR की गई दर्ज

राजश्री ने राहिल के खिलाफ मुंबई की अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि राहिल ने नशे की हालत में उनकी कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ अभद्रता की. राजश्री मोरे ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय मराठी लोगों के बारे में विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राज्य में रहने वाले लोगों पर मराठी थोपने के बजाय स्थानीय मराठी लोगों को कड़ी मेहनत करना सिखाया जाना चाहिए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago