वायरल हो रहा वीडियो
Maharashtra News: एक तरफ देश में इन दिनों मराठी भाषा को लेकर विवाद गहराया हुआ है. ठाकरे बंधुओं की नव निर्माण सेना और शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेताओं के बयान मीडिया में छाए हुए हैं. राज ठाकरे ने खुलकर अपनी बात रख दी है. इसे लेकर वह निशाने पर हैं. इस बीच उन्हें के पार्टी के एक नेता पुत्र ने कांड कर दिया है. मनसे नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख एक मराठी अभिनेत्री को भरी सड़क में गालियां बकी हैं. उसने अपने पिता के नाम की धौंस भी दिखाई और अभिनेत्री को धमकाने की कोशिश की है. अब उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.
बता दें पिछले कुछ दिनों से हिंदी बनाम मराठी की बहस महाराष्ट्र की सियासत में छाई हुई है. कई घटनाएं इस तरह की सामने आ गई है जहां लोगों से मराठी न आने पर गलत बर्ताव किया गया. अब एक माराठी महिला के साथ ही नेतापुत्र ने भद्दा व्यवहार किया है. इस घटना ने राज ठाकरे और उनकी पार्टी को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है.
अर्धनग्न अवस्था में था आरोपी
राहिल ने नशे की हालत में एक मराठी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे की कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहिल को अर्धनग्न अवस्था में राजश्री को गाली देते और धमकाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में राहिल को पुलिस के सामने भी राजश्री को गाली देते हुए सुना जा सकता है.
राजश्री मोरे ने बना लिया था वीडियो
अभिनेत्री राखी सावंत की करीबी दोस्त राजश्री मोरे घटना का वीडियो बनाकर शेयर किया है. उसमें साफ देखा जा सकता है कि मनसे (Maharashtra Navnirman Sena) नेता का बेटा नशे में है. उससे अपने होश नहीं संभाले जा रहे हैं. उसने शर्ट नहीं पहन रखी है. अर्धनग्न होकर वह गालियां दे रहा है. इतना ही नहीं वह पैसे भी ऑफर करता नजर आ रहा है. राजश्री मोरे ने बताया कि घटना सोमवार आधी रात को अंधेरी इलाके की है. उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि टक्कर मनसे नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख मारी थी.
यह मनसे नेता जावेद शेख का लड़का राहिल शेख है। वीडियो में यह मराठी महिला और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजश्री मोरे के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करते हुए दिख रहा है।
यह घटना तब हुई जब राहिल शेख की गाड़ी ने राजश्री मोरे की कार को टक्कर मार दी। वीडियो में राहिल शेख नशे की हालत में… pic.twitter.com/YdtyDEHqUy
— KP the Storyteller (@kpstoryteller) July 7, 2025
घटना के समय वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था. हादसे के बाद राहिल गुस्से में गाड़ी से उतरा और आधे कपड़ों में गाली-गलौज करने लगा. वीडियो में नेता पुत्र और मराठी बोल रही महिला के बीच बहसबाजी नजर आ रही है. MNS नेता का बेटा बोलता है कौन है तू? मौके पर पुलिस भी पहुंच जाती है. पुलिस के सामने बहस जारी रहती है. उसने महिला से सवाल किया कि तुम कौन हो? इपर उसने कहा कि मैं साधारण महिला हूं. तुम कौन हो? इसके बाद आरोपी कहता है कि %$^&* मेरे पिता MNS उपाध्यक्ष हैं. पैसे ले और कल्टी मार.
FIR की गई दर्ज
राजश्री ने राहिल के खिलाफ मुंबई की अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि राहिल ने नशे की हालत में उनकी कार को टक्कर मारी और फिर उनके साथ अभद्रता की. राजश्री मोरे ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने स्थानीय मराठी लोगों के बारे में विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राज्य में रहने वाले लोगों पर मराठी थोपने के बजाय स्थानीय मराठी लोगों को कड़ी मेहनत करना सिखाया जाना चाहिए.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


