श्रीनगर स्थित डल झील. (प्रतीकात्मक फोटो साभार: विकिपीडिया/Madhumita Das)
महाराष्ट्र राज्य केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में आने वाले अपने राज्य के पर्यटकों और अधिकारियों के लिए एक सुविधा केंद्र (Guest House) का निर्माण करने के लिए यहां जमीन खरीदने वाला पहला राज्य बन गया है.
महाराष्ट्र भवन, घाटी का पहला राज्य भवन होगा, जो श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में मध्य कश्मीर के बडगाम इलाके में बनाया जाएगा. महाराष्ट्र कैबिनेट ने बीते 13 मार्च को जमीन खरीदने की मंजूरी दे दी है.
यह भवन श्रीनगर हवाई अड्डे के नजदीक इचगाम (बडगाम) में 2.5 एकड़ भूमि के एक भूखंड पर बनेगा. जम्मू-कश्मीर शासन ने 8.16 करोड़ रुपये के शुरुआती भुगतान के बाद महाराष्ट्र सरकार को भूमि हस्तांतरण (Land Transfer) को मंजूरी दे दी है.
राजस्व विभाग के एक नोट के अनुसार, ‘महाराष्ट्र भवन के निर्माण के लिए 8.16 करोड़ रुपये के हस्तांतरण मूल्य के भुगतान पर महाराष्ट्र राज्य के पक्ष में एस्टेट इचगाम बडगाम में स्थित 20 कनाल की शामलात देह भूमि (Shamlat Deh Land) के हस्तांतरण (Transfer) को मंजूरी दी गई है.’
नोट में जमीन की कीमत 40.8 लाख रुपये प्रति कनाल बताई गई है.
पिछले साल जून में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जम्मू-कश्मीर दौरे और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद यहां जमीन खरीदने और एक पर्यटक सुविधा केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी.
इस सुविधा केंद्र का उद्देश्य महाराष्ट्र के पर्यटकों और अधिकारियों के लिए आरामदायक आवास और सुविधाएं प्रदान करना है.
बीते फरवरी माह में अपने बजट भाषण में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा था कि सरकार राज्य के पर्यटकों और भक्तों को उचित दरों पर बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं प्रदान करने के लिए श्रीनगर और अयोध्या में दो महाराष्ट्र भवनों का निर्माण कर रही है. पवार ने कहा था कि राज्य सरकार ने इन दो राज्य गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए 77 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.
अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को मिले Special Status को रद्द करने से पहले यहां केवल स्थायी निवासी ही जमीन खरीद सकते थे. हालांकि, सरकार उद्योगों और बाहर से आए लोगों को 99 साल तक की लंबी अवधि के लिए भूमि पट्टे पर दे सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…